इन दो फिल्मों को लेकर दबाव महसूस कर रहें हैं टाइगर श्रॉफ
अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का कहना है कि वह अपनी आगामी फिल्मों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' (Student Of The year-2) और 'बागी-3' (Bhaagi-3) की रिलीज को लेकर दबाव में हैं.
मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का कहना है कि वह अपनी आगामी फिल्मों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' (Student Of The year-2) और 'बागी-3' (Bhaagi-3) की रिलीज को लेकर दबाव में हैं. उन्होंने 2018 में 'बागी-2' जैसी सफल फिल्म की थी. टाइगर, डब्बू रत्नानी के 2019 के कैलेंडर लॉन्च की पार्टी में शामिल हुए. इस मौके पर टाइगर ने यह पूछे जाने पर कि क्या वह 'बागी-2' को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अपनी आगामी फिल्मों को लेकर दबाव महसूस कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, "बिल्कुल. दबाव है क्योंकि मैंने 'बागी-2' के इतना शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद नहीं की थी, जो कि इसने की. एक फ्रेंचाइज के तौर पर 'बागी' सीरीज की फिल्म से लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं और सिर्फ यही नहीं, मैं 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' भी कर रहा हूं जो कि बहुत बड़ी फ्रेंचाइज है."
यह भी पढ़ें: क्या टाइगर श्रॉफ बनेंगे रोहित शेट्टी के अगले ‘सिंबा’?
इन दोनों फिल्मों के अलावा टाइगर यशराज प्रोडक्शंस (Yash Raj Production) की एक फिल्म में अपने आदर्श ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ नजर आएंगे. फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2019 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

