टाइगर श्रॉफ ने बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ लॉन्च की मेट्रिक्स फाइट नाइट, इस आयोजन में कई सितारें हुए शामिल
अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने मिक्स मार्शल आर्ट को प्रमोट करने के लिए मंगलवार रात यहां अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) के साथ मेट्रिक्स फाइट नाइट (Matrix fight night) लॉन्च की.
मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने मिक्स मार्शल आर्ट को प्रमोट करने के लिए मंगलवार रात यहां अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) के साथ मेट्रिक्स फाइट नाइट (Matrix fight night) लॉन्च की. फिटनेस के लिए जूनून रखने वाले टाइगर और कृष्णा भारत में एमएमए फाइटर्स को मंच प्रदान करने के लिए हर तीन महीने पर फाइट नाइट का आयोजन कराएंगे.
एमएमए प्रशंसकोंके साथ टाइगर एवं कृष्णा की मां आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) भी आयोजन के दौरान मौजूद थी. उनके आलावा, दिशा पटानी (Disha Patani), अनन्या पांडे (Ananya Pandey), रोहित-रोनित रॉय, समीर सोनी, स्नेहा उलाल, प्रतीक बब्बर, आथिया शेट्टी, सूरज पांचोली और चंकी पांडे ने भी फाइट नाइट का लुत्फ उठाया.
यह भी पढ़ें: टाइगर और कृष्णा श्रॉफ के एमएमए जिम की ग्रैंड ओपनिंग!
टाइगर, करण जौहर की अगली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर-2' (Student of the Year 2) में नजर आएंगे. वह श्रद्धा कपूर और ऋतिक रोशन के साथ 'बाघी-3' में भी काम कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2019 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

