टाइगर श्रॉफ ने लॉन्च किया अपना नया म्‍यूजिक वीडियो 'आर यू कमिंग'

नृत्य हो या एक्शन जिंदादिल टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इसे विद्युत-सी चपलता देने के लिए काफी लोकप्रिय हैं. उनके करोड़ों फैन्स उनकी इस विधा के दीवाने हैं, और यही बात उन्हें अन्य युवा कलाकारों से अलग रखती है.

टाइगर श्रॉफ (Photo Credit- File Photo)

नृत्य हो या एक्शन जिंदादिल टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इसे विद्युत-सी चपलता देने के लिए काफी लोकप्रिय हैं. उनके करोड़ों फैन्स उनकी इस विधा के दीवाने हैं, और यही बात उन्हें अन्य युवा कलाकारों से अलग रखती है. टाइगर श्रॉफ भी अपने फैन्स के लिए हर पल कुछ नया करने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं. पिछले दिनों उन्होंने अपने करोड़ों प्रशंसकों और पार्टी प्रेमियों के लिए एक म्युजिक वीडियो 'आर यू कमिंग' (Are You Coming) जारी किया.

इस म्युजिक अलबम में उनके तेज गति वाला नृत्य देखकर उनके युवा फैन्स आकर्षित हुए बिना नहीं रहेंगे. इस म्युजिक वीडियो की कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) ने किया है, और गाया है बेनी दयाल ने. संगीत युवा प्रतिभावान जोड़ी सचिन-जिगर की है. यह वीडियो विश्‍वास दिलाता है कि अब इस सीजन के नये पार्टी मंत्रा के साथ पार्टी रात 8 बजे शुरू होगी.

वीडियो जारी करने के पश्चात टाइगर श्रॉफ ने बताया कि पूरे दिन काम करके बुरी तरह थके युवाओं को 8 बजे पार्टी करना तो बनता है, जहां मौज-मस्ती करते हुए वे काफी हद तक रिलेक्स हो सकते हैं. यह वीडियो स्वयं मेरी लाइफ स्टाइल का भी एक हिस्सा है, इसी बात ने मुझे इस विडियो से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें: क्या टाइगर श्रॉफ बनेंगे रोहित शेट्टी के अगले ‘सिंबा’?

इस पार्टी डांस में मेरे साथ इंटरनेशनल मॉडल लारिसा बोन्सी ने कमाल का नृत्य किया है. हमारी खूबसूरत केमिस्ट्री वीडियो में दिखेगी. मुझे विश्वास है कि मेरे युवा फैन्स को यह म्युजिक वीडियो बहुत पसंद आयेगा.

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने इस वीडियो के लिए मुझसे कई मुश्किल मगर बेहतरीन स्टेप्स करवाये हैं, यह बात विडियो को खास बनाती है. टाइगर कहते हैं कि यह वीडियो आगामी वैलेंटाइन (Valentine) सीजन का पार्टी एंथम बन जाये तो ताज्जुब नहीं करियेगा.

Share Now

\