बॉलीवुड

Tiger Shroff in War Sequel: फिल्म 'वॉर' के सीक्वल में होगी टाइगर श्रॉफ की वापसी, फिर ऋतिक रोशन संग मचाएंगे धमाका

बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर टाइगर श्रॉफ आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि फिल्म 'वॉर' के सीक्वल में टाइगर की वापसी होगी.

Tiger Shroff in War Sequel: फिल्म 'वॉर' के सीक्वल में होगी टाइगर श्रॉफ की वापसी, फिर ऋतिक रोशन संग मचाएंगे धमाका
टाइगर श्रॉफ (Photo Credits: Instagram)

Tiger Shroff in War Sequel: बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर टाइगर श्रॉफ आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि फिल्म 'वॉर' के सीक्वल में टाइगर की वापसी होगी. 2019 में रिलीज हुई 'वॉर' में टाइगर और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था और अब यशराज फिल्म्स इसके सीक्वल की प्लानिंग में है. इसी के साथ मेकर्स फिल्म में टाइगर के मृत किरदार को पुनःजीवित करने की प्लानिंग में भी हैं.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, इस खबर को लेकर बात करते हुए टाइगर ने कहा, "वॉर काफी सफल फिल्मों में से एक रही है. इस फिल्म में मेरे आदर्श ऋतिक रोशन सर के साथ काम करना ऐसा पल था जिसे मैं जिंदगी भर याद करूंगा. शुरू से ही वो मेरी प्रेरणा रहे हैं. उन्हें इतने करीब से देख पाना भी बेहद अलग अनुभव था. वॉर के सीक्वल में मेरे किदार की वापसी पर इतना कहूंगा कि क्या इसके पहले पार्ट में आप लोगों ने मेरी बॉडी देखी थी? ऐसे में हमारे पास कई जगह है जहां हम स्क्रिप्ट में बदलाव करके मुझे और ऋतिक सर को इसमें दोबारा शामिल कर सकते हैं."

ये भी पढ़ें: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘वॉर’ बनी अब तक की 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

एक तरफ जहां 'वॉर' के सीक्वल पर काम शुरू होने में अभी समय है वहीं टाइगर 'हीरोपांति 2' और 'बागी 4' पर काम कर रहे हैं. इसपर टाइगर ने कहा, "आज के समय में हर कलाकार को हर समय तैयार रहना होता है. मैं इस बात को लेकर बेहद खुश हूं कि पिछले 6 सालों में मुझे काफी काम मिला है. मैं लगातार मेहनत करता रहता हूं ताकि मैं उस सफलता को न खो दूं जो भगवान ने मुझे दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2021 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).