बॉलीवुड

Tiger Shroff Birthday: टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन बहन पर कृष्णा ने शेयर की Unseen Childhood Photos

कृष्णा ने एक बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में कृष्णा टाइगर को अपनी गोद में लेकर बैठी दिखाई दे रही हैं. जबकि दूसरी फोटो में टाइगर डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं.

Tiger Shroff Birthday: टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन बहन पर कृष्णा ने शेयर की Unseen Childhood Photos
टाइगर श्रॉफ और कृष्णा (Image Credit: Instagram)

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. कल देर शाम टाइगर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते दिखाई दिए थे. ऐसे में अब कृष्णा श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर भाई टाइगर की और अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं. कृष्णा ने एक बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में कृष्णा टाइगर को अपनी गोद में लेकर बैठी दिखाई दे रही हैं. जबकि दूसरी फोटो में टाइगर डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करने के साथ कृष्णा ने लिखा कि जन्मदिन मुबारक मेरे सबसे बेस्ट फ्रेंड.

तो वही टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने बेटे की खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए बेहद ही खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने लिखा कि खुशमिजाज आदमी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जेंटल, सबसे सकारात्मक, मेहनती और सभ्य इंसान. भगवान आप पर हमेशा कृपा बनाए रखें मेरे प्यारे बेटे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayesha Shroff (@ayeshashroff)

आपको बता दे कि हाल ही में जैकी श्रॉफ ने भी अपने एक इंटरव्यू में टाइगर के बारे में बातें कि और बताया कि कि वो अपने बेटे के जन्मदिन पर हमेशा पेड़ लगाते हैं. ये उनके खानदान की परंपरा की तरह है. टाइगर ने भी अपने जन्मदिन के लिए कुछ प्लान कर रखा होगा जबकि उसकी मां और बहन कृष्णा का भी कोई प्लान जरूर होगा. उस दिन मैं शूट कर रहा हूं. हो सकता है कि उस शाम घर पर डिनर का कोई प्लान हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2021 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).