बॉलीवुड

'SOTY 2' का पहला गाना 'ये जवानी है दीवानी' हुआ रिलीज, वीडियो देख आप भी थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student Of The Year 2) का पहला गाना गुरुवार को रिलीज कर दिया गया. इस गीत का नाम है - 'ये जवानी है दीवानी'.

'SOTY 2' का पहला गाना 'ये जवानी है दीवानी' हुआ रिलीज, वीडियो देख आप भी थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर
'SOTY 2' का पहला गाना 'ये जवानी है दीवानी' हुआ रिलीज (Photo Credits: Youtube)

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student Of The Year 2) का पहला गाना गुरुवार को रिलीज कर दिया गया.  इस गीत का नाम है - 'ये जवानी है दीवानी'. किशोर कुमार के मशहूर सॉन्ग को इस फिल्म के लिए रिक्रिएट किया गया है. इस गाने को टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), अनन्या पांडे (Ananya Pandey), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और आदित्य सील (Aditya Seal) पर फिल्माया गया है. सभी सितारों ने इस गाने में जबरदस्त डांस किया है.गाने की धुन आपको भी थिरकने पर मजबूर कर देगी.

'ये जवानी है दीवानी' नामक गाने का म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है. विशाल ददलानी और पायल देव ने इस गाने में अपनी आवाज दी है. करण जौहर ने इस गाने को ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "इस गाने के साथ हम ओल्ड स्कूल जा रहे हैं. हमारा नया बैच." एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:-  स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 में विल स्मिथ आ सकते हैं नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सीक्वल है. इस फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत की थी. फिल्म  'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया है और करण जौहर इस फिल्म के निर्माता है. यह फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).