बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर बहन कृष्णा श्रॉफ ने शेयर की बचपन की फोटो, क्यूट अंदाज में किया विश 

बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर टाइगर श्रॉफ आज 30 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर आज उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के स्पेशल मैसेजेस भेजकर बधाई दे रहे हैं. ऐसे में उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी बेहद प्यारभरे अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है. कृष्णा ने सोशल मीडिया पर टाइगर के साथ अपनी बचपन की एक फोटो शेयर की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर बहन कृष्णा श्रॉफ ने शेयर की बचपन की फोटो, क्यूट अंदाज में किया विश 
टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ (Photo Credits: Instagram)

Tiger Shroff 30th Birthday: बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आज 30 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर आज उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के स्पेशल मैसेजेस भेजकर बधाई दे रहे हैं. ऐसे में उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने भी बेहद प्यारभरे अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है. कृष्णा ने सोशल मीडिया पर टाइगर के साथ अपनी बचपन की एक फोटो शेयर की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

कृष्णा ने अपनी इंस्टा-स्टोरी पर अपने बचपन की एक क्यूट सी फोटो शेयर की है. इस फोटो को शेयर करके उन्होंने टाइगर को टैग किया. फोटो में ये बेहद प्यारे लग रहे हैं. ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड को अक्वेरियम में किस करती दिखी टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा, सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो

टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ (Photo Credits: Instagram)

आपको बता दें कि कृष्णा टाइगर से 3 साल छोटी हैं और वो भी उन्हीं की तरह स्पोर्ट्स और जिमनास्टिक्स में माहिर हैं. उनके सोशल मीडिया पर इस बात की झलक भी देखने को मिलती है.

वहीं बात करें टाइगर श्रॉफ की तो वो इन दिनों अपनी फिल्म 'बागी 3' (Baaghi 3) के प्रचार में व्यस्त हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा कपूर के साथ मिलकर अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2020 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).