'सुरैय्या' गाने के लिए कैटरीना कैफ ने इस तरह की थी तैयारी, Video देख आप भी कहेंगे Wow
कैटरीना कैफ को उनके जबरदस्त डांस के लिए जाना जाता है. 'चिकिनी चमेली', 'कमली', 'शीला की जवानी' और 'काला चश्मा' जैसे कई गानों में अपने शानदार डांस मूव्ज से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था
कैटरीना कैफ को उनके जबरदस्त डांस के लिए जाना जाता है. 'चिकिनी चमेली', 'कमली', 'शीला की जवानी' और 'काला चश्मा' जैसे कई गानों में अपने शानदार डांस मूव्ज से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था. हाल ही में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से उनका एक गाना रिलीज किया गया था. इस सॉन्ग का नाम 'सुरैय्या' है. गाने में कैटरीना का हॉट अवतार देखने को मिला और साथ ही एक बार फिर से उन्होंने अपने डांस का भी जलवा बिखेरा. कैटरीना ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और उस वीडियो में वह 'सुरैय्या' गाने के लिए अभ्यास करती हुई नजर आई. साथ ही वीडियो में आमिर खान और प्रभुदेवा को भी देखा जा सकता है.
वीडियो देख साफ पता लग रहा है कि कैटरीना ने इस गाने के लिए कड़ी मेहनत की है. वीडियो शेयर करते हुए कैटरीना ने बताया कि इस गाने के हुक स्टेप की रिहर्सल करते हुए उन्हें काफी मजा आया.
बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में कैटरीना कैफ के साथ आमिर खान, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2018 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

