अगले साल Box Office पर होगा एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका, रिलीज होने जा रही हैं ये मेगा बजट फिल्में
बॉलीवुड इंडस्ट्री के साल 2020 बेहद नुकसानदायक रहा. लेकिन अब नए साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड की यह बड़ी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार, अजय देवगन अपने फिल्मों के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.
बॉलीवुड इंडस्ट्री के साल 2020 बेहद नुकसानदायक रहा. लेकिन अब नए साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड की यह बड़ी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. सलमान खान (Salman Khan) से लेकर अक्षय कुमार, अजय देवगन अपने फिल्मों के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. बॉलीवुड फिल्मों के साथ साथ साउथ की फ़िल्में भी मचाएंगी धमाल.
फिल्म -आरआरआर
फिल्म बाहुबली फेम एस एस राजामौली फिल्म 'आरआरआर' को निर्देशित करेंगे. इस बहुचर्चित फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन के साथ साथ साऊथ सुपरस्टार रामचरन, जूनियर एनटीआर पहली बार इस फिल्म में नजर आएंगे. इस मेगा बजट फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. यह फिल्म साल की शुरुआत में यानी 8 जनवरी 2021 को सिनेमाघर में रिलीज होगी. यह फिल्म तेलगु के अलावा हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी.
फिल्म -अतरंगी रे
आंनद एल राय निर्देशित फिल्म 'अतरंगी रे' की रिलीज डेट सामने आ गई हैं. फिल्म में स्टारकास्ट तगड़ी हैं. खिलाड़ी अक्षय कुमार, साऊथ स्टार धनुष और सारा अली खान की फ्रेश जोड़ी नजर आएगी. हाल ही में फिल्म के सेट से अक्षय कुमार और सारा अली खान का फोटो शेयर किया गया जो सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटौर रहा था. यह फिल्म वेलेंटाइन डे के मौके पर यानी 14 फरवरी 2021 को रिलीज होगी.
फिल्म -बेल बॉटम
अक्षय कुमार की थ्रिलर फिल्म का निर्देशन रंजन तिवारी करेंगे. इस फिल्म में अक्षय कुमार और लारा दत्ता की जोड़ी को लंबे समय के बाद एक साथ देखा जाएगा. वहीं वाणी कपूर, हुमा कुरैशी इस फिल्म में अहम किरदार निभाएंगी. यह फिल्म 2 अप्रैल 2021 को रीलिज होगी.
फिल्म -कभी ईद कभी दिवाली
सलमान खान स्टारर फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' ईद के मौके पर थियटर में मचाएगी धम्माल. ईद के मौके हर साल की तरह नए साल में भी सलमान खान का बॉक्स ऑफिस पर जादू छाएगा. सलमान खान की फिल्म में पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएगी. इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया हैं. यह फिल्म 13 मई 2021 को रिलीज होगी.
फिल्म -हिरोपंती 2
फिल्म 'हिरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे. वहीं टाइगर के साथ तारा सुतारिया नजर आएगी. टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म 16 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फिल्म -मैदान
फुटबॉल पर आधारित फिल्म 'मैदान' में अजय देवगन अहम भूप्मिरोड्कायूस में नजर आएंगे. इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया हैं. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा साउथ की एक्ट्रेस प्रियाममि, गजराज राव और रुद्रानिल घोष नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया हैं. यह फिल्म 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी.
फिल्म -रक्षाबंधन
फिल्म रक्षाबंधन में अक्षय कुमार और निर्देशक आनंद एल राय की जोड़ी फिर एक बार देखने मिलेगी. फिल्म रक्षाबंधन की कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर आधारीत हैं. इस फिल्म को आनंद एल राय और अलका हिरानंदानी प्रोड्यूस करेंगे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 5 नवंबर 2021 में रिलीज होगी.
फिल्म -लाल सिंह चढ्ढा
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चढ्ढा का निर्देशन अद्वेत चंदन ने किया हैं. यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फारेस्ट गम्प का रीमेक हैं. इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान नजर आएगी. फिल्म आमिर खान और किरण राव के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी बिग बजेट फिल्म हैं. ये फिल्म 24 दिसंबर 2021 में रिलीज होगी.
फिल्म -तख़्त
धर्मा प्रोडक्शन की आगामी फिल्म 'तख़्त' में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म 3 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी.
साल 2021 में ईद हो या दिवाली अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला रहेगा. अक्षय कुमार की नए साल में 6 फ़िल्में रिलीज होगी. वहीं सलमान खान भी अपने फिल्म के जरिए अपने फैंस को ईद की ईदी देंगे. आमिर खान भी ख्रिसमस पर अपना जलवा बिखरेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

