बॉलीवुड

Diwali 2020: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सभी से की अपील, कहा- ये दिवाली सुशांत वाली

इस दिवाली के शुभ अवसर पर श्वेता सिंह कीर्ति ने शुक्रवार को लोगों से अपने दिवंगत भाई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तरह त्योहार मनाने का आग्रह किया है. श्वेता ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड की, जिसमें दिवंगत अभिनेता ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे हैं, पोस्टर में लिखा है, "ये दिवाली आइए सुशांत के तरीके से मनाते हैं.

Diwali 2020: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सभी से की अपील, कहा- ये दिवाली सुशांत वाली
श्वेता सिंह कीर्ति (Photo Credits: Instagram)

इस दिवाली के शुभ अवसर पर श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने शुक्रवार को लोगों से अपने दिवंगत भाई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की तरह त्योहार मनाने का आग्रह किया है. श्वेता ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड की, जिसमें दिवंगत अभिनेता ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे हैं, पोस्टर में लिखा है, "ये दिवाली आइए सुशांत के तरीके से मनाते हैं. सुशांत को सभी के जीवन में खुशियां लाना बहुत पसंद था. आइए इस दिवाली पर कुछ अच्छा काम करें जैसा कि सुशांत ने किया. स्थानीय छोटे खुदरा विक्रेताओं/ गरीब/जरूरतमंद लोगों से मोमबत्तियां/ दीये खरीदें, ताकि वे भी इस त्योहार को मना सकें. उन लोगों को मिठाई वितरित करने की कोशिश करें जो खरीद नहीं कर सकते. मानवता को जीवित रखें और जरूरतमंदों की मदद करें."

उन्होंने पोस्टर को कैप्शन देते हुए लिखा, "ये दिवाली सुशांत वाली. चलो प्यार से कईयों का दिल जीतते हैं. इस दिवाली को आइए सुशांत के तरीके से मनाते हैं. श्वेता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. वहीं  सुशांत के कई सारे फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई की मौत के चार महीने बाद अपना सोशल मीडिया अकाउंट किया डिलीट 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी बहन श्वेता सोशल मीडिया के माध्यम सुशांत के लिए आए दिन पोस्ट करती हैं. वहीं हाल ही में श्वेता ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें श्वेता ने दर्द से उबरने का सबसे आध्यात्मिकता अपनाने के लिए अपने पोस्ट के जरिए कहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2020 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).