बॉलीवुड

इस मशहूर अभिनेता ने दी किकी चैलेंज से बचने की नसीहत

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने सभी से 'किकी चैलेंज' नहीं करने का आग्रह किया है क्योंकि इससे दूसरों की जिंदगी को खतरा रहता है. 'किकी चैलेंज' के तहत लोगों को चलती गाड़ी से उतरकर रैपर ड्रेक के गाने 'इन माई फीलिंग्स' पर नाचना होता है.

इस मशहूर अभिनेता ने दी किकी चैलेंज से बचने की नसीहत
किकी चैलेंज (Photo Credit-YouTube)

मुंबई : अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने सभी से 'किकी चैलेंज' नहीं करने का आग्रह किया है क्योंकि इससे दूसरों की जिंदगी को खतरा रहता है. 'किकी चैलेंज' के तहत लोगों को चलती गाड़ी से उतरकर रैपर ड्रेक के गाने 'इन माई फीलिंग्स' पर नाचना होता है.

विवेक ने ट्वीट कर कहा, "जिस वीडियो को मैंने पहले साझा किया था वह फर्जी है लेकिन जिस 'किकी चैलेंज' तो सभी लोग कर रहे हैं, वह खतरनाक है. कृपया इससे बचें क्योंकि यह निर्दोष जानें ले सकता है, उनके बारे में सोचें जो आपको प्यार करते हैं. आपका जीवन अनमोल है! किकी को न कहें."

इस साहसी चैलेंज के खिलाफ पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2018 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).