फिल्म 'कलंक' के टीजर ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, 24 घंटों में 2.6 करोड़ व्यूज
फिल्मकार करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'कलंक' के टीजर को काफी प्यार और सराहना मिल रही है और इसके टीजर को 24 घंटे में 2.6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
मुंबई: फिल्मकार करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'कलंक' के टीजर को काफी प्यार और सराहना मिल रही है और इसके टीजर को 24 घंटे में 2.6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. मंगलवार को रिलीज हुए टीजर में फिल्म के कलाकार माधुरी दीक्षित नेने, आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन और सोनाक्षी सिन्हा के किरदारों की झलक दिखाई गई है.
इसे यूट्यूब (YouTube), फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) पर 24 घंटे में 2.6 करोड़ व्यूज मिले हैं. 1940 की पृष्ठभूमि पर आधारित 'कलंक' के टीजर में फिल्म के सभी प्रमुख कलाकार नजर आ रहे हैं. टीजर को 2.6 करोड़ व्यूज मिलने से उत्साहित वरुण ने कहा, "'कलंक' के टीजर को एक दिन में सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं."
यह भी पढ़ें: Kalank Teaser: इंटरनेट पर छाए फिल्म ‘कलंक’ के डायलॉग्स, ये मीम्स देखकर हो जाएंगे लोटपोट
वहीं, फिल्म की सह-निर्माता फॉक्स स्टार हिंदी ने ट्वीट कर कहा, "हमारी अनंत प्रेम कहानी को इतना प्यार जताने के लिए धन्यवाद."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2019 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

