बॉलीवुड

The Journey of Karma Trailer: पूनम पांडे ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, शक्ति कपूर के साथ कर रही हैं रोमांस, देखें Video

हाल ही में फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म से शक्ति कपूर बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं. साथ ही इस फिल्म में उनके साथ पूनम पांडे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी

The Journey of Karma Trailer: पूनम पांडे ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, शक्ति कपूर के साथ कर रही हैं रोमांस, देखें Video
फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' का ट्रेलर (Photo Credits : Youtube)

हाल ही में फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म से शक्ति कपूर बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं. साथ ही इस फिल्म में उनके साथ पूनम पांडे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. पूनम को हमेशा से ही उनके हॉट और बोल्ड अवतार के लिए जाना जाता है और इस फिल्म में भी उनका ग्लैमरस रूप ही देखने को मिलेगा. ट्रेलर में ही कुछ सीन्स ऐसे हैं जिनमें उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं और जब आप इस वीडियो को देखेंगे, तब आप भी हैरान रह जाएंगे. शक्ति कपूर इस फिल्म में पूनम के बॉयफ्रेंड का किरदार निभाते हुए दिखेंगे.फिल्म में वह एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो अपने से कम उम्र की लड़की से प्यार

करने लगता है.

सोशल मीडिया पर यह ट्रेलर काफी वायरल हो रहा है. इस ट्रेलर में पूनम के हॉट अंदाज को फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं. दो दिन में ही इस ट्रेलर को 20 लाख से भी ज्यादा बार देखा चुका है.

आपको बता दें कि यह फिल्म 26 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन शिवेंद्र दहिया ने किया है. ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उस्ताह बढ़ गया है. पूनम पांडे के फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2018 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).