Thank God: अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह फिल्म 'थैंक गॉड' में साथ आएंगे नजर, जल्द शुरू होगी शूटिंग
डायरेक्टर इंद्रकुमार और भूषण कुमार निर्मित कॉमेडी फिल्म 'थैंक गॉड' की शूटिंग 21 जनवरी से शुरू होगी. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी बड़े परदे पर फिर एक बार धम्माल मचाने के लिए तैयार हैं. वहीं अब खबर आ रही हैं इस फिल्म में बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा भी जुड़ गए है.
डायरेक्टर इंद्र कुमार (Indra Kumar) और भूषण कुमार (Bhushan Kumar) की कॉमेडी फिल्म 'थैंक गॉड' (Thank God) की शूटिंग 21 जनवरी से शुरू होगी. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgan) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की जोड़ी बड़े परदे पर फिर एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. वहीं अब खबर आ रही हैं इस फिल्म में बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) भी जुड़ गए है.
फिल्म 'थैंक गॉड' के डायरेक्टर इंद्रकुमार ने फिल्म के बारे बात करते हुए बताया कि यह फिल्म कॉमेडी फिल्म है लेकिन इस फिल्म के जरिए सोशल मैसेज भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा. फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कोरोना की वजह से संभव नहीं हो पाया. हालांकि अभी सभी सावधानियां बरतते हुए फिल्म की शूटिंग 21 जनवरी से शुरू होगी. अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे यंग टैलेट के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं. फिल्म की डेट को लेकर अभी तक कोई एलान नहीं हुआ हैं. यह भी पढ़े: Eid 2022: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की मेडे के साथ होगी सलमान खान की किक 2 या टाइगर 3 की टक्कर?
AJAY DEVGN - SIDHARTH MALHOTRA - RAKUL PREET IN 'THANK GOD'... #AjayDevgn, #SidharthMalhotra and #RakulPreet to star in slice of life comedy, with a message... Titled #ThankGod... Directed by Indra Kumar... Shoot starts 21 Jan 2021. pic.twitter.com/Yh5IqxDb6u
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 7, 2021
वर्कफ्रंट की बात करे तो अजय देवगन रकुल प्रीत सिंह के साथ फिल्म 'मेडे' में नजर आएंगे. तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा करण जौहर निर्मित विक्रम बत्रा की बायोपिक में नजर आएंगे. इसके अलावा वो फिल्म 'शेरशाह' में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

