बॉलीवुड

Thalaivi: कंगना रनौत ने शुरू की फिल्म थलाइवी की शूटिंग, डॉयरेक्टर एएल विजय के साथ शेयर की सेट तस्वीरे

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत कई महीनों बाद फिल्म के सेट पर वापसी कर खुश हैं. अभिनेत्री ने सोमवार को फिल्म 'थलाइवी' के सेट से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह डॉयरेक्टर एएल विजय से बातचीत करती नजर आ रही हैं.

Thalaivi: कंगना रनौत ने शुरू की  फिल्म थलाइवी की शूटिंग, डॉयरेक्टर एएल विजय के साथ शेयर की सेट तस्वीरे
कंगना रनौत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) कई महीनों बाद फिल्म के सेट पर वापसी कर खुश हैं. अभिनेत्री ने सोमवार को फिल्म 'थलाइवी' (Thalaivi) के सेट से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह डॉयरेक्टर एएल विजय (A. L. Vijay) से बातचीत करती नजर आ रही हैं.

कैप्शन में लिखा है, "गुड मॉर्निग दोस्तों, ये मेरे प्रतिभाशाली और सबसे स्नेही निर्देशक एएल विजय जी के साथ कल सुबह की चर्चा के समय की कुछ फोटो हैं. इस दुनिया में कई अद्भुत स्थान हैं, लेकिन मेरे लिए सबसे सुखद और सुकून देने वाली जगह फिल्म सेट है. हैशटैग थलाइवी." यह भी पढ़े: Kangana Ranaut’s Petition: कंगना रनौत के बंगले का एक हिस्सा तोड़े जाने को लेकर बॉम्बे HC में याचिका, कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद फैसले को अपने पास रखा सुरक्षित

फिल्म 'थलाइवी' तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित है. फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म के पोस्टर भी रिलीज हो चुके है, जिसमें कंगना का लुक काबिले तारीफ़ है. इस फिल्म में जयललिता के बचपन से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफ़र दर्शाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).