बॉलीवुड

पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक से शादी की खबरों पर भड़कीं तमन्ना भाटिया, कहा- ये अपमानजनक है 

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. साल 2017 में तमन्ना अब्दुल रज्जाक के साथ एक ज्वेलरी स्टोर में नजर आईंटी ही जहां से उनकी फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चली है.

पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक से शादी की खबरों पर भड़कीं तमन्ना भाटिया, कहा- ये अपमानजनक है 
तमन्ना भाटिया और अब्दुल रज्जाक (Photo Credits: Instagram/ Twitter)

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) इन दिनों पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzaq) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. साल 2017 में तमन्ना अब्दुल रज्जाक के साथ एक ज्वेलरी स्टोर में नजर आईं थी जहां से उनकी फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो चली है. फोटो के वायरल होने के बाद कयास लगाया जाने लगा कि ये दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. इन खबरों को तमन्ना ने अब पूरी तरह से गलत करार दिया है.

तमन्ना ने मीडिया को दिए हुए अपने बयान में कहा, "एक दिन ये एक्टर की बात होती है तो दूसरे दिन एक क्रिकेटर और अब डॉक्टर. ये अफवाहें सुनकर लगता है कि जैसे मैं हस्बैंड की शॉपिंग पर निकली हूं. प्यार में पड़ना मुझे पसंद होगा लेकिन मैं इस तरह की बेबुनियादी खबरों की प्रशंसा नहीं करती हूं क्योंकि बात मेरी पर्सनल लाइफ की है. मैं खुशी से सिंगल हूं और मेरे माता-पिता मेरे लिए वर नहीं ढूंढ रहे हैं."

ये भी पढ़ें: बाहुबली 2 के सेट की प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया की फोटोज हुई वायरल, देखें पूरी Photo Gallery

तमन्ना ने आगे बात करते हुए कहा, "इस समय मैं अगर कुछ रोमांस कर रही हूं तो वो है अपनी फिल्मी महत्वाकांक्षाओं को. मैं सोचती हूं कि जब मैं शूटिंग में व्यस्त रहती हूं तो ये सब अफवाहें कहा से आती हैं. ये बेहद अपमानजनक है. जिस दिन मैं शादी का फैसला करूंगी मैं खुद इसकी सूचना दूंगी क्योंकी ये बहुत ही पवित्र बात है और असंख्य कयासों की तरह आसान नहीं."

आपको बता दें कि इससे पहले तमन्ना को एक अमरीकी डॉक्टर के साथ जोड़ा जा रहा था लेकिन उन्होंने उन खबरों को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया था.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).