तैमूर अली खान ने बिल्ली को देखकर बोला Dog, आप इस क्यूट वीडियो को नहीं कर सकते हैं Miss

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस क्यूट वीडियो को आप मिस नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसमें तैमूर एक बिल्ली को 'dog' बोलते हुए नजर आ रहे हैं.

तैमूर अली खान ने बिल्ली को देखकर बोला Dog, आप इस क्यूट वीडियो को नहीं कर सकते हैं Miss
तैमूर अली खान (Photo Credits: Yogen Shah)

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस क्यूट वीडियो को आप मिस नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसमें तैमूर एक बिल्ली को 'dog' बोलते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, तैमूर को आज उनकी मम्मी करीना कपूर के साथ स्पॉट किया गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वीडियो जर्नलिस्ट तैमूर के सामने वहां पर बैठी हुई बिल्ली की ओर इशारा करता है. इसके बाद करीना भी बिल्ली की ओर देखकर तैमूर को 'कैट' बोलने के लिये कहती हैं लेकिन तैमूर ऐसा नहीं करते हैं.

तैमूर बिल्ली को देखकर बार बार 'Dog' बोलते हुए नजर आते हैं. आप भी एक नजर डालिये छोटे नवाब तैमूर अली खान के इस क्यूट वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:-  तैमूर पर बन रहे सॉफ्ट टॉयज को लेकर करीना कपूर ने कहा- लोगों को समझना चाहिए कि वो सिर्फ 2 साल का है

तैमूर हाल ही में घुड़सवारी करते हुए भी नजर आए थे. हॉर्स राइडिंग करते वक्त वह काफी खुश दिख रहे थे. साथ ही उनको गाय को चारा खिलाते हुए भी देखा गया था.

बता दें कि हाल ही में तैमूर पर बन रहे सॉफ्ट टॉयज की खबर इंटरनेट पर छाई हुई थी. सिर्फ इतना ही नहीं तैमूर पर अब व्हाट्सऐप स्टीकर भी बन गए हैं. व्हाट्सऐप पर आप इन स्टीकर्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.


संबंधित खबरें

Viral Video: तेंदुए से बचने के लिए लुका-छुपी खेलने लगा कुत्ता, फिर किया कुछ ऐसा कि उल्टे पांव भागा शिकारी

हैदराबाद में कुत्ते को मिली नौकरी! कंपनी ने डॉग को बनाया CHO, जानें ऑफिस में क्या काम करता है डेनवर

जमीन पर लोटपोट होकर तितली के साथ खेलने लगा नन्हा पपी, दिल जीत लेगा यह मनमोहक नजारा (Watch Viral Video)

पिट बुल का हमला! पालतू कुत्ते ने 1 महीने की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला, सोता रह गया परिवार

\