बॉलीवुड

तैमूर पर बन रहे सॉफ्ट टॉयज को लेकर करीना कपूर ने कहा- लोगों को समझना चाहिए कि वो सिर्फ 2 साल का है

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है. तैमूर सोशल मीडिया यूजर्स के पसंदीदा बन चुके हैं. आए दिन तैमूर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं और तैमूर को लेकर memes बनने भी शुरू हो गए हैं.

तैमूर पर बन रहे सॉफ्ट टॉयज को लेकर करीना कपूर ने कहा- लोगों को समझना चाहिए कि वो सिर्फ 2 साल का है
तैमूर सॉफ्ट टॉय पर करीना कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी (Photo Credits: Facebook)

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है. तैमूर सोशल मीडिया यूजर्स के पसंदीदा बन चुके हैं. आए दिन तैमूर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं और तैमूर को लेकर memes बनने भी शुरू हो गए हैं. यहां तक कि अब तैमूर की शक्ल वाले सॉफ्ट टॉयज भी बन रहे हैं. कल इस खबर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था. हर कोई तैमूर सॉफ्ट टॉयज पर ही चर्चा कर रहा था. अब करीना कपूर खान ने भी तैमूर सॉफ्ट टॉयज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मुंबई मिरर से बात करते हुए करीना ने कहा कि, "तैमूर और उसके माता-पिता उसकी पॉपुलैरिटी से भाग नहीं सकते हैं. जब मैंने डॉल को देखा, तब मैंने सोचा कि मैं अब क्या कहूं. लेकिन फिर सैफ ने बोला कि यह सब सिर्फ इसलिये हो रहा है क्योंकि लोग तैमूर से बेहद प्यार करते हैं. हमारे बेटे को इतना प्यार मिलता है कि उसकी तस्वीरें खींचने से या फिर उस पर डॉल बनाने से मना करना काफी बुरा होगा लेकिन लोगों को समझना चाहिए कि वो सिर्फ 2 साल का है और उसे भी एक साधारण जिंदगी जीने का हक है. जब तक हम मीडिया से पीछे हटने को नहीं कहेंगे, तब तक हम तैमूर को एक साधारण जिंदगी नहीं दे पाएंगे. "

बता दें कि सैफ ने भी तैमूर पर बन रहे सॉफ्ट टॉयज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि, "यह अच्छा है कि लोगों को तैमूर से फायदा हो रहा है. वो मुझे भी एक डॉल भेज सकते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2018 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).