तैमूर अली खान ने बिल्ली को देखकर बोला Dog, आप इस क्यूट वीडियो को नहीं कर सकते हैं Miss
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस क्यूट वीडियो को आप मिस नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसमें तैमूर एक बिल्ली को 'dog' बोलते हुए नजर आ रहे हैं.
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस क्यूट वीडियो को आप मिस नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसमें तैमूर एक बिल्ली को 'dog' बोलते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, तैमूर को आज उनकी मम्मी करीना कपूर के साथ स्पॉट किया गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वीडियो जर्नलिस्ट तैमूर के सामने वहां पर बैठी हुई बिल्ली की ओर इशारा करता है. इसके बाद करीना भी बिल्ली की ओर देखकर तैमूर को 'कैट' बोलने के लिये कहती हैं लेकिन तैमूर ऐसा नहीं करते हैं.
तैमूर बिल्ली को देखकर बार बार 'Dog' बोलते हुए नजर आते हैं. आप भी एक नजर डालिये छोटे नवाब तैमूर अली खान के इस क्यूट वीडियो पर:-
यह भी पढ़ें:- तैमूर पर बन रहे सॉफ्ट टॉयज को लेकर करीना कपूर ने कहा- लोगों को समझना चाहिए कि वो सिर्फ 2 साल का है
तैमूर हाल ही में घुड़सवारी करते हुए भी नजर आए थे. हॉर्स राइडिंग करते वक्त वह काफी खुश दिख रहे थे. साथ ही उनको गाय को चारा खिलाते हुए भी देखा गया था.
बता दें कि हाल ही में तैमूर पर बन रहे सॉफ्ट टॉयज की खबर इंटरनेट पर छाई हुई थी. सिर्फ इतना ही नहीं तैमूर पर अब व्हाट्सऐप स्टीकर भी बन गए हैं. व्हाट्सऐप पर आप इन स्टीकर्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2018 10:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

