Video: सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ बेटे तैमूर अली खान ने गाया बर्थडे सॉन्ग, फैंस भी हुए सरप्राइज्ड

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपनी वाइफ करीना कपूर और बेटे तैमूर अली खान संग धर्मशाला में वेकेशन मना रहे हैं. इस साल इन्होंने इसी जगह पर दिवाली सेलिब्रेट किया जहां अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने भी इन्हें जॉइन किया.

करीना कपूर, तैमूर अली खान और सैफ अली खान (Photo Credits: Instagram)

Taimur Ali Khan Sings Happy Birthday: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपनी वाइफ करीना कपूर और बेटे तैमूर अली खान संग धर्मशाला में वेकेशन मना रहे हैं. इस साल इन्होंने इसी जगह पर दिवाली सेलिब्रेट किया जहां अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने भी इन्हें जॉइन किया. सोशल मीडिया पर सैफ, करीना और तैमूर के कई सारे फोटोज और वीडियोज देखने को मिले थे जिसमें ये धर्मशाला में एन्जॉय करते नजर आए थे. अब तैमूर अली खान का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.

वीडियो में तैमूर किसी के लिए बर्थडे सॉन्ग गाते हुए नजर आए. तैमूर यहां केक कटिंग सेशन के दौरान जोरों से हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bhoot Police: सैफ, करीना और तैमूर अली खान संग मलाइका और अर्जुन कपूर निकले सैर पर, तस्वीरें क्लिक करते फैंस से कहा- No Photo

वीडियो में ये एक दूसरे को केक खिलाते और एक दूसरे की कंपनी में टाइम स्पेंड करते नजर आए. ज्ञात हो कि करीना गर्भवती हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कई सारी फोटोज देखने को मिली थी जिसमें वो अपने बेबी बंप के साथ नजर आईं थी.

बात करें सैफ की तो अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग के सिलसिले में धर्मशाला में मौजूद हैं. इस फिल्म में वो जैकलीन फर्नांडिज और यामी गौतम के साथ नजर आएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड