सैफ अली खान के लाइव इंटरव्यू में दोबारा दिखे बेटे तैमूर अली खान, Cute Video हुआ Viral
हाल ही में हमने सैफ अली खान का एक इंटरव्यू देखा था जहां लाइव टीवी पर बातचीत के दौरान बेटे तैमूर अली खान भी नजर आए थे. अब एक बार फिर सैफ के लाइव इंटरव्यू में बेटे तैमूर पहुंच गए.
देशभर में पिछले दो महीनों से लॉकडाउन (Lockdown) के चलते हर कोई अपने घर पर मौजूद है और समय बिता रहा है. ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने घर पर इंटरनेट के जरिए ही मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं. हाल ही में हमने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का एक इंटरव्यू देखा था जहां लाइव टीवी पर बातचीत के दौरान बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी नजर आए थे. अब एक बार फिर सैफ के लाइव इंटरव्यू में बेटे तैमूर पहुंच गए.
पत्रकार अनुपमा चोपड़ा (Anupama Chopra) के साथ बातचीत के दौरान सैफ अली खान अपने करियर को लेकर बता रहे थे कि जब तैमूर वहां पहुंच. ये देखकर अनुपमा जोरों से हंसने लगी तो वहीं सैफ ने अपने परिवार वालों से कहा कि तैमूर को संभालें.
इसके बाद सैफ तैमूर को अनुपमा से मिलवाते हैं. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी देखने को मिला है और ये क्यूट वीडियो तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है. ये भी पढ़ें: सैफ अली खान के लाइव इंटरव्यू में अचानक आए तैमूर ने पूछा ऐसा सवाल, कंफ्यूज हो गए छोटे नवाब
सैफ अली खान के बेटे तैमूर अपने जन्म से ही मीडिया स्पॉटलाइट में रहे हैं. बेहद कम उम्र में वो सोशल मीडिया के चहेते स्टारकिड बन गए हैं. अपनी मासूमियत और क्यूटनेस के चलते अक्सर वो लोगों का दिल जीत लेते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

