तैमूर ने खिलाया गौ माता को चारा, Video में देखें छोटे नवाब का पशु प्रेम
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर बचपन में ही एक स्टार बन चुके हैं. हर कोई उनकी तस्वीरों को देखने के लिये बेताब रहता है.
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर बचपन में ही एक स्टार बन चुके हैं. हर कोई उनकी तस्वीरों को देखने के लिये बेताब रहता है. तैमूर अली खान की कुछ तस्वीरें एक बार फिर से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में तैमूर गौ माता को चारा खिलाते हुए दिख रहे हैं. गाय को घास खिलाते वक्त तैमूर काफी खुश नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर एक मुस्कान देखी जा सकती है. तैमूर की ये क्यूट तस्वीरें आपका दिल जीत लेगी. तैमूर की ये फोटोज उनके घर के पास के किसी आश्रम की है.
तस्वीरों में तैमूर के केयरटेकर भी दिख रहे है. फोटोज में देखा जा सकता है कि तैमूर गाय को चारा खिलाने की कोशिश कर रहें हैं.
यह भी पढ़ें:- तैमूर अली खान बने BATMAN, देखें ये बेहद क्यूट तस्वीर
बता दें कि हाल ही में तैमूर पर बन रहे सॉफ्ट टॉयज की खबर सामने आई थी. इस बारे में मुंबई मिरर से बात करते हुए करीना कपूर ने कहा कि, "तैमूर और उसके माता-पिता उसकी पॉपुलैरिटी से भाग नहीं सकते हैं. जब मैंने डॉल को देखा, तब मैंने सोचा कि मैं अब क्या कहूं. लेकिन फिर सैफ ने बोला कि यह सब सिर्फ इसलिये हो रहा है क्योंकि लोग तैमूर से बेहद प्यार करते हैं. हमारे बेटे को इतना प्यार मिलता है कि उसकी तस्वीरें खींचने से या फिर उस पर डॉल बनाने से मना करना काफी बुरा होगा लेकिन लोगों को समझना चाहिए कि वो सिर्फ 2 साल का है और उसे भी एक साधारण जिंदगी जीने का हक है."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2018 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

