बॉलीवुड

अनुभव सिन्हा निर्देशित 'थप्पड़' की शूटिंग हुई पूरी, तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर शेयर भावुक पोस्ट

तापसी पन्नू ने हाल ही में अनुभव सिन्हा निर्देशित आगामी फिल्म 'थप्पड़' की शूटिंग पूरी की है. अभिनेत्री का कहना है कि इस फिल्म के बाद उनके लिए आगामी प्रोजेक्ट के लिए आगे बढ़ना कठिन होगा. तापसी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने 'थप्पड़' में काम करने के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया है.

अनुभव सिन्हा निर्देशित 'थप्पड़' की शूटिंग हुई पूरी, तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर शेयर भावुक पोस्ट
तापसी पन्नू (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने हाल ही में अनुभव सिन्हा निर्देशित आगामी फिल्म 'थप्पड़' (Thappad) की शूटिंग पूरी की है. अभिनेत्री का कहना है कि इस फिल्म के बाद उनके लिए आगामी प्रोजेक्ट के लिए आगे बढ़ना कठिन होगा. तापसी ने सोमवार को इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने 'थप्पड़' में काम करने के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया है.

अभिनेत्री ने लिखा, "आखिरकार 'थप्पड़' की शूटिंग पूरी हो गई. 31 दिन तूफान से भी अधिक तेजी से गुजर गए, लेकिन गहरा प्रभाव छोड़ गए. जहां ज्यादातर मैं अपने नक्षत्रों का शुक्रिया अदा करती हूं कि मुझे ऐसे निर्देशक के साथ काम करने का मौक मिला, लेकिन वहीं दूसरे पल ये मुझे एक अभिशाप की तरह लगता है. बहुत अधिक आराम का अभिशाप, काफी आसानी से काम करने का, बहुत ज्यादा सीखने का, बहुत ज्यादा खुशी का, केवल एक ही चीज सबसे कम रही कि सेट पर मैंने बेहद कम दिन बिताए. हे भगवान! मेरे लिए अगले प्रोजेक्ट के लिए आगे बढ़ना काफी मुश्किल होगा."

यह भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने परिवार संग देखी तापसी पन्नू-भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘सांड की आंख’

फिल्म में पावेल गुलाटी भी हैं. वहीं यह एक महिला केंद्रित फिल्म है. 'थप्पड़' में दीया मिर्जा भी अहम भूमिका निभा रही हैं. अभिनेत्री ने सिन्हा का शुक्रिया अदा किया कि, 'वे कई सारी असाधारण महिलाओं को एक साथ लेकर आए.' फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हुई है. यह 6 मार्च 2020 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2019 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).