Haseen Dilruba: Harshvardhan Rane संग इंटिमेट सीन शूट करते समय उन्हें हंसाती दिखीं Taapsee Pannu, सामने आया शूटिंग का ये Video
तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' को हल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म को दर्शकों से जहां बढ़िया रिस्पोंस मिला वहीं ये समीक्षकों को इम्प्रेस करने में नाकामयाब साबित हुई.
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' (Haseen Dilruba) को हल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म को दर्शकों से जहां बढ़िया रिस्पोंस मिला वहीं ये समीक्षकों को इम्प्रेस करने में नाकामयाब साबित हुई. फिल्म में तापसी एक मॉडल महिला से लेकर सामने गृहिणी के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करती दिखी. फिल्म अपनी कहानी के साथ ही तापसी के बोल्ड सीन्स के चलते भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही है.
बीते दिनों तापसी पन्नू ने इस फिल्म की शूटिंग सेट इसका बीटीएस वीडियो जारी किया जिसमें वो विक्रांत और हर्षवर्धन शूटिंग के दौरान ढेर सारी मस्ती करते दिखे. देखा गया कि तापसी हर्षवर्धन संग रोमांटिक और इंटिमेट सीन शूट करते समय भी उन्हें हंसा रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि जितना मजा दर्शकों को फिल्म देखने में आया उतना ही मजा उन्हें इसे बनाने में आया है.
View this post on Instagram
नेटफ्लिक्स की इस फिल्म की कहानी को कनिका ढिल्लों ने लिखा है तो वहीं इसका निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है. इस रोमांटिक क्राइम थ्रिलर फिल्म ने अपनी कहानी और कंटेंट के चलते सोशल मीडिया से लेकर तरफ खूब सुर्खियां बटोरी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

