बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की याद में बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

सुशांत की आत्महत्या के बाद उनका परिवार इस सदमें से अभी भी संभल नहीं पा रहा हैं. सुशांत की याद में बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने भाई का प्यारासा वीडियो बनाकर शेयर किया है. जिसे देखकर आपकी आंखे नम हो जाएगी.

सुशांत सिंह राजपूत की याद में बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
श्वेता सिंह कीर्ति और सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. लेकिन यादों के जरिए सुशांत उनके फैंस के दिल में  हमेशा जीवित रहेंगे. सुशांत की आत्महत्या के बाद उनका परिवार इस सदमें से अभी भी संभल नहीं पा रहा हैं. सुशांत की याद में बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने भाई का प्यारा सा वीडियो बनाकर शेयर किया है. जिसे देखकर आपकी आंखे नम हो जाएगी.

श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें आप सुशांत की हर एक एक्टिविटी को देख सकते हैं. उनके किताब पढ़ने की स्टाइल, टेनिस खेलने का पैशन और मस्तमिसाज अंदाज, अपने सबसे प्यारे दोस्त डॉगी फज के साथ मस्ती ऐसे कई रोमांचक वीडियो की क्लिप को जोड़कर श्वेता ने यह प्यारभरा वीडियो शेयर किया हैं. इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, " सच अ क्यूटी पाई. सपनों से भरी आंखों के साथ दुनिया में मेरा सबसे अच्छा बेबी." यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां आज पटना में होंगी विसर्जित, बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई की याद में कही ये बात

 

View this post on Instagram

 

My best baby in the world...with eyes filled with dreams ❤️

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

श्वेता सिंह कीर्ति का यह वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. सुशांत की मुस्कुराहट उनके फैंस को आकर्षित कर रही हैं. सुशांत की  बहन यूएस में अपनी फैमिली के साथ रहती हैं ऐसे में वह अपने भाई के अंतिम विदाई में शरिख नहीं हो पाई थी. लेकिन 29 जून को प्रेयर मीट में अपने भाई की आत्मा की शांती के लिए प्रार्थना करने पहुंची.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2020 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).