आर्या: डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी रोती रहीं सुष्मिता सेन, एक्ट्रेस ने शेयर किया शूटिंग का ये इमोशनल Video
सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' को दर्शकों की तरफ से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिला है. सुष्मिता ने आज सोशल मीडिया पर अपनी इस क्राइम ड्रामा फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर पता चलता है कि इसके लिए उन्होंने जी जान से काम किया है.
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की वेब सीरीज 'आर्या' (Aarya) को दर्शकों की तरफ से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिला है. सुष्मिता ने आज सोशल मीडिया पर अपनी इस क्राइम ड्रामा फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर पता चलता है कि इसके लिए उन्होंने जी जान से काम किया है. सुष्मिता द्वारा शेयर किये इस वीडियो में सीन शूट करते समय वो काफी भावुक नजर आईं. इस बिहाइंड द सीन्स वीडियो को पोस्ट करते हुए सुष्मिता ने बताया कि किस तरह से डायरेक्टर राम माधवानी (Ram Madhavani) के कट बोलने के बाद भी उनके आंसू रुक नहीं रहे थे.
सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर अपने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "कैमरे के रुकने के बाद भी आंसू नहीं रुके!! आर्या के सबसे महत्वपूर्ण लम्हों में से एक. धोखा मिलने की सच्चाई का दर्दभरा अनुभव. हमारे पसंदीदा सीन को बेहद शानदार तरीके से मां सोहिला कपूर ने परफॉर्म किया. राम माधवानी द्वारा फिल्म बनाने की प्रक्रिया इतनी गहरी होती है कि कट होने के बाद भी मैं रोती रही. शर्मिंदा हुईं जिसके बाद मेरी सराहना करते हुए मुझे गले से लगा लिया गया. उर्जा कभी झूठ नहीं बोलती. क्या टीम है!!! आई लव यू गायज."
आपको बता दें कि सुष्मिता सेन की इस वेब सीरीज का खासतौर पर प्रचार करते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया पर अपना फिल्मी अंदाज में अपना एक वीडियो शेयर किया था तथा फैंस से इसे देखने की अपील की थी. सुष्मिता की ये वेब सीरीज 19 जून को हॉटस्टार एप पर रिलीज की गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

