Sushant Singh Rajput Case: सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द फैसला करने का किया आग्रह
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति ने अपने भाई की मौत के मामले की सीबीआई जांच के लिए लंबित सुनवाई के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट से जल्द फैसला करने का आग्रह किया है. श्वेता ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी मांग रखी.
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने अपने भाई की मौत के मामले की सीबीआई जांच के लिए लंबित सुनवाई के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट से जल्द फैसला करने का आग्रह किया है. श्वेता ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी मांग रखी.
श्वेता ने मंगलवार की सुबह अपने अनवेरिफाइड अकाउंट से ट्वीट किया, "सुप्रीम कोर्ट से जल्द फैसला करने का अनुरोध करती हूं. हमें बहुत उम्मीद है और धैर्य के साथ इंतजार कर रहे हैं. हर मिनट की देरी के साथ तकलीफ हो रही है और दिल टूट रहा है. हैशटैगसीबीआईफॉरएसएसआर." श्वेता अपने भाई की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मुखर रही हैं. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput: सुशांत की प्रार्थना सभा में 10 लाख से अधिक लोग हुए शामिल, बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर दी जानकारी
Requesting for an early decision from the Supreme Court, we have been very hopeful and have been patiently waiting. Every minute of delay is causing pain and heartbreak. #CBIForSSR
— shweta singh kirti (@shwetasinghkirt) August 18, 2020
पिछले सप्ताह उन्होंने ट्वीट किया था कि हम सीबीआई जांच के लिए एक राष्ट्र के रूप में एक साथ खड़े हैं। निष्पक्ष जांच की मांग करना हमारा अधिकार है।सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे, और दिवंगत अभिनेता के परिवार को इसके पीछे किसी साजिश का संदेह है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी मिल रही है क्योंकि उन्होंने न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखी है।
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2020 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

