सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया इमोशनल वीडियो
सुशांत सिंह राजपूत 34 की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके अचानक चले जाने से उनके फैंस और करीबी रिश्तेदार सदमें में हैं. सुशांत के पापा ने पटना में एफआईआर दर्ज कर एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रिया चक्रवर्ती ने पहली बार सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि सत्य की जीत होगी.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) 34 की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके अचानक चले जाने से उनके फैंस और करीबी रिश्तेदार सदमें में हैं. सुशांत के पापा ने पटना में एफआईआर दर्ज कर एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रिया चक्रवर्ती ने पहली बार सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि सत्य की जीत होगी.
रिया चक्रवर्ती ने वीडियो शेयर किया हैं जिसमें रिया ने नम आंखो से भावुक होकर बताया कि, "मुझे भगवान और ज्यूडिशरी पर भरोसा है. मुझे इंसाफ मिलेगा. इलेक्ट्रोनिक मीडिया में मेरे खिलाफ बहुत भयंकर और आक्रोश से भरी बाते कर रही हैं. लेकिन मुझे मेरे वकील ने इस मुद्दे पर कुछ भी बात करने से मना कर दिया हैं जिस वजह से मैंने चुप्पी साधी हुई हैं. सत्यमेव जयते सच्चाई की जीत होगी." यह भी पढ़े: रिया चक्रवर्ती का पुराना वीडियो हुआ वायरल, बताया ऐसे करें बॉयफ्रेंड को कंट्रोल
बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता के. के. सिंह ने आरोप लगाया है कि रिया ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया था. वहीं उनकी बहन ने रिया के खिलाफ जादू टोना करने का आरोप लगाया हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

