सुशांत सिंह राजपूत की 21 वर्षीय फैन ने विशाखापत्तनम में किया सुसाइड, एक्टर की मौत से थी दुखी

विशाखापत्तनम में रहने वाली ये लड़की सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी फैन थी. वो शहर के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी. एक्टर की मौत का उसे गहरा सदमा लगा जिसके बाद उसने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.

सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकार आत्महत्या (Suicide) कर ली. सुशांत सिंह राजपूत के इस कदम से ना केवल एक्टर के परिवार और दोस्त यार ही हैरान है बल्कि उनके फैंस भी गहरे सदमे में हैं. ऐसे में अब खबर आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत की 21 साल की फैन भी सुशांत की आत्महत्या की बात को पचा नहीं पाई और उसने सुसाइड कर लिया. टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक विशाखापत्तनम में रहने वाली ये लड़की सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी फैन थी. वो शहर के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी. एक्टर की मौत का उसे गहरा सदमा लगा जिसके बाद उसने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.

खबर के मुताबिक ये घटना बुधवार की है लेकिन शुक्रवार को ये चर्चा में आई. अखबार से बात करते हुए अस्सिटेंट पुलिस कमीशनर टी मोहन राव ने बताया कि महिला लगातार सुशांत के वीडियो देख रही थी. ऐसे में जब सब घर में थे तब वो अपने कमरे गई और पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.

महिला फैन एक साधारण परिवार से आती है. उसके पिता एक ट्रेलर है, जबकि वो पढ़ाई करने के साथ स्कूल पढ़ाती भी थी. पुलिस ने अपनी कार्यवाही तब रोक दी जब उन्हें महिला के फोन में सुशांत के तमाम वीडियो और फोटो मिले. तो वहीं मृतक के पिता ने भी सुशांत की मौत से उसके परेशान होने की बात कही.

Share Now

संबंधित खबरें

Bonu Komali Death: हैदराबाद में बीएससी छात्रा और यूट्यूबर बोनु कोमली की संदिग्ध मौत, मां को 'I Love You' मैसेज भेजकर उठाया आत्मघाती कदम

India vs New Zealand 4th T20I Match Scorecard: विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 50 रनों से रौंदा, शिवम दुबे के आतिशी पारी पर फिरा पानी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\