Sushant Singh Rajput Suicide Case: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट मेट सिद्धार्थ पितानी ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया अपना बयान

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए एक हफ्ता बीत चुका है. 14 जून, रविवार को खबर आई थी कि सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस खबर से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक के बादल छा गए.

सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ पितानी (Photo Credits: Instagram)

Sushant Singh Rajput Suicide Case: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए एक हफ्ता बीत चुका है. 14 जून, रविवार को खबर आई थी कि सुशांत ने अपने बांद्रा (Bandra) स्थित फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस खबर से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक के बादल छा गए. उनके फैंस के लिए भी इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल था कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे. एक तरफ जहां सुशांत के पोस्ट मार्टम रिपोर्ट (Post Mortem) में ये बात सामने आई थी कि फांसी लगाने के कारण सुशांत की मौत हू है वहीं पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में हुई है. सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से पूछताछ के बाद अब उनके फ्लैट मेट सिद्धार्थ पितानी (Siddharth Pitani) से भी पुलिस ने पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया.

सिद्धार्थ बीते दिनों बांद्रा पुलिस स्टेशन के बाहर मीडिया द्वारा स्पॉट किये गए थे. ब्लैक टी-शर्ट और मास्क पहने सुशांत बांद्रा पुलिस स्टेशन (Bandra Police Station) पहुंचे थे. याद दिला दें कि इस केस में पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से 9 घंटे तक सवाल-जवाब किया था. ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की निर्देशक महेश भट्ट संग पुरानी फोटोज हुई Viral, फैंस ने उठाए कई सवाल

सुशांत की मौत को लेकर आरोप भी लगते आए हैं कि वो डिप्रेशन (Depression) के चलते परेशान थे और इसी के कारण उन्होंने सुसाइड किया. सुशांत की मौत को मर्डर का नाम भी दिया जा रहा था. इसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने ट्विटर पर बयान दिया था कि पुलिस सुशांत की बॉलीवुड में दुश्मनी के एंगल से भी जांच करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Noida Supernova Case: डिप्रेशन, बढ़ते कर्ज और वैवाहिक विवाद ने ली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान; 43वीं मंजिल से गिरे संभव जैन, पुलिस ने ₹3 करोड़ गुजारा भत्ते की बात नकारी

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Sushant Singh Rajput Post Mortem: 'सुशांत सिंह राजपूत का पैर टूटा था, आंखों पर भी चोट थी', बहन श्वेता सिंह कीर्ति का बड़ा दावा; पोस्टमार्टम को लेकर किया नया खुलासा

Cyclone Alert: अंडमान सागर में बना डिप्रेशन हुआ और गहरा; म्यांमार तट से टकराने के बाद बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा 'डीप डिप्रेशन', जानिए क्या है चक्रवात 'अर्नब' की स्थिति