बॉलीवुड

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद सदमे में लोग, पटना उनके निवास स्थान के बाहर लोगों की उमड़ी भीड़

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा ख़ुदकुशी किए जाने के बाद हर कोई सदमे में है. अभिनेता हो या नेता हर कोई शोक जाता रहा है. वहीं उनकी मौत की खबर सुनकर उनके पैत्रिक गांव पटना में लोग सदमे में हैं. उनके ख़ुदकुशी की खबर सुनने के बाद उनके जानने वाले और उनके पटना निवास स्थान जहां उनका परिवार रहता है जमा हो रहे है.

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद सदमे में लोग, पटना उनके निवास स्थान के बाहर लोगों की उमड़ी भीड़

मुंबई: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) द्वारा ख़ुदकुशी किए जाने के बाद हर कोई सदमे में है. अभिनेता हो या नेता हर कोई शोक जाता रहा है. वहीं उनकी मौत की खबर सुनकर उनके पैत्रिक गांव पटना में लोग सदमे में हैं. उनके ख़ुदकुशी की खबर सुनने के बाद उनके जानने वाले और उनके पटना निवास स्थान जहां उनका परिवार रहता है जमा हो रहे है. वहीं पटना से ही खबर है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनने के बाद उनके पिता की तबियत बिगड़ गई है.

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के अपने बांद्रा स्तिथ अपने फ्लैट में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर लिया. इसकी खबर लोगों को तब लगी जब उनका नौकर घर पर पहुंचा और फ्लैट का दरवाजा जब खुलवाने की कोशिश किया. जब सुशांत सिंह राजपूत ने फ्लैट का दरवाजा नहीं खोला तो उसने आस-पास के लोगों को उसकी सूचना दी. जिसके बाद दरवाजे का ताला तोडा तो पाया कि उनका शव फ्लैट के पंखे से लटका हुआ पाया. यह भी पढ़े: RIP Sushant Singh Rajput: अंकिता लोखंडे से लेकर रिया चक्रबर्ती तक इन एक्ट्रेस के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहे सुशांत सिंह राजपूत

जिसके बाद आस-पास के लोगोंन् ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में पुलिस की माने तो सुशांत सिंह राजपूत ने ख़ुदकुशी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2020 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).