बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके Instagram अकाउंट में हुआ ये बड़ा बदलाव

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके फैंस ने काफी मिस कर रहे हैं. अपनी मौत के साथ ही सुशांत अपनी अनगिनत यादों और खूबसूरत पलों को पीछे छोड़ गए हैं. सुशांत की मौत पर किसी के लिए एक गहरे सदमे की तरह साबित हुई है.

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके Instagram अकाउंट में हुआ ये बड़ा बदलाव
सुशांत सिंग राजपूत का इंस्टाग्राम अकाउंट (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद उनके फैंस ने काफी मिस कर रहे हैं. अपनी मौत के साथ ही सुशांत अपनी अनगिनत यादों और खूबसूरत पलों को पीछे छोड़ गए हैं. सुशांत की मौत पर किसी के लिए एक गहरे सदमे की तरह साबित हुई है. सभी के लिए इस बात पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है कि सुशांत ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. अब सुशांत के निधन के बाद उनके ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट में भी एक बदलाव देखने को मिला है.

इंस्टाग्राम सुशांत के प्रोफाइल पर अब 'रिमेंबरिंग' (Remembering) शब्द जोड़ दिया गया है. सुशांत के इंस्टाग्राम अकाउंट को अब उनकी यादगार वस्तु के रूप में सहेजते हुए इंस्टाग्राम ने यह कदम उठाया है. ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की इन खूबसूरत यादों को सहेजने का परिवार ने लिया बड़ा फैसला, करने जा रहे हैं ये काम

सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम अकाउंट को उनकी याद के रूप में सहेजा गया है (Photo Credits: Instagram)

गौरतलब है कि हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने फेसबुक के जरिए इस बात की घोषणा की थी कि भाई की याद में उनके सभी यादगार चीजों को, उनकी कहावतों और साथ ही उनके लिखे गए लेख को एक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा. यह वेबसाइट उन्हें समर्पित की जाएगी तथा फैंस यहां एक्टर द्वारा लिखी गई दिलचस्प बातों को पढ़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद TikTok पर छाया एक्टर का ये हमशक्ल, लाखों लोगों ने देखा ये Viral Video

बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियों को उनके परिवार ने उनके होम टाउन पटना, बिहार में विसर्जित किया. इस दौरान सुशांत के पिता के साथ उनकी बहन वहां मौजूद थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).