सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के गाने को कोरियोग्राफ करने के फराह खान ने नहीं लिए थे पैसे, निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' के टाइटल सॉन्ग को आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के इस गाने का फैंस को काफी इंतजार था और ऐसे में इसे रिलीज के बाद लोगों से काफी बढ़िया रिस्पोंस भी मिल रहा है.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म 'दिल बेचारा' के टाइटल सॉन्ग को आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के इस गाने का फैंस को काफी इंतजार था और ऐसे में इसे रिलीज के बाद लोगों से काफी बढ़िया रिस्पोंस भी मिल रहा है. इस गाने के लिए सुशांत को डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) ने ट्रेन किया था. अब इस फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने बताया कि इस गाने में सुशांत को कोरियोग्राफ करने के लिए फराह ने उनसे एक रुपया भी नहीं लिया था.
मुकेश ने ट्विटर पर फराह के साथ अपनी बातचीत की जानकारी शेयर की है जब उन्होंने इस फिल्म के गाने के लिए उन्हें अप्रोच किया था. मुकेश ने बताया कि उन्होंने फराह को फिल्म के गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए कॉल किया था जिसके बाद उन्हें गाना भेजने के लिए कहा गया. फराह ने गाना सुनने के बाद तत्काल इस पर काम करने के लिए हामी भर दी और कहा कि इसपर सुशांत काफी बढ़िया परफॉर्म कर सकते हैं.
https://t.co/fSwi76ahfJ @arrahman @TheFarahKhan @sanjanasanghi96 @sonymusicindia #AmitabhBhattacharya pic.twitter.com/cysxZ4zvx7
— Mukesh Chhabra CSA (@CastingChhabra) July 10, 2020
मुकेश ने बताया कि फराह ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कहा "प्रोड्यूसरों से बता दो कि मेरे और सुशांत के लिए ये गाना मैं मुफ्त करूंगी." ये भी पढ़ें: Dil Bechara Title Track: सुशांत सिंह राजपुत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ का पहला गाना हुआ रिलीज, देखें ये रोमांटिक Video
आपको बता दें कि इस गाने को ए.आर. रहमान ने गाया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी स्टारर फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई, 2020 को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

