बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Death Case: शेखर सुमन को लगता है, सुशांत सिंह राजपूत के केस में सबूत की कमी से जांच हो रही प्रभावित

बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन को लगता है कि सीबीआई, एनसीबी और ईडी जैसी जांच एजेंसियां अपर्याप्त सबूतों के कारण सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बेबस हैं. जांच की वर्तमान स्थिति के बारे में अपनी राय देते हुए कहा अपर्याप्त सबूत के कारण वे असहाय हैं.

Sushant Singh Rajput Death Case: शेखर सुमन को लगता है, सुशांत सिंह राजपूत के केस में सबूत की कमी से जांच हो रही प्रभावित
शेखर सुमन और सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman) को लगता है कि सीबीआई, एनसीबी और ईडी जैसी जांच एजेंसियां अपर्याप्त सबूतों के कारण सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में बेबस हैं. जांच की वर्तमान स्थिति के बारे में अपनी राय शेयर करते हुए शेखर ने ट्वीट किया, "मुझे लगता है कि सुशांत के मामले में सीबीआई, एनसीबी और ईडी के तीनों विभागों ने पूछताछ, जांच और गिरफ्तारी करके एक अच्छा काम किया है, लेकिन मुझे लगता है कि अपर्याप्त सबूत के कारण वे असहाय हैं. इसलिए हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि क्या वे लकी साबित होते हैं."

हाल ही में अभिनेता शेखर सुमन ने सवाल किया कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का अभी तक अपडेट क्यों नहीं आया है.शेखर ने ट्वीट किया, "काफी समय बीत गया है, लेकिन सीबीआई ने सुशांत सिंह के मामले में अभी कोई निर्णायक सबूत पेश नहीं किया है. अधिकारियों को अपडेट करने की परवाह करनी चाहिए. कुछ समय के लिए चुप्पी का मतलब यह नहीं है कि हमने इसे छोड़ दिया है या इसके बारे में भूल गए हैं." यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत केस की फाइल बंद करने की खबर झूठी, सीबीआई ने कही ये बात

बता दें की सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे. सुशांत केस में तीनों केंद्र की पुलिस तफ्तीश कर रही हैं. सुशांत के पापा ने बिहार में एफआयआर दर्ज करने के बाद यह केस सुप्रीम कोर्ट ने सीबीई को सौंप दी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).