बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत केस के साथ दिशा सालियान की मौत की हो सकती है सीबीआई जांच! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर केंद्र ने सीबीआई जांच के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. इस मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई जिसके बाद अदालत ने तीन दिनों के भीतर सभी पक्षों को अपना जवाब सौंपने को कहा है.

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत केस के साथ दिशा सालियान की मौत की हो सकती है सीबीआई जांच! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका
सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान (Photo Credits: Twitter/ Instagram)

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर केंद्र ने सीबीआई जांच के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. इस मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई जिसके बाद अदालत ने तीन दिनों के भीतर सभी पक्षों को अपना जवाब सौंपने को कहा है. अब इस मामले में आई ताजा जानकारी के अनुसार, उच्च न्यायालय में एक नई याचिका दर्ज की गई है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत का काम संभाल चुकी दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत को लेकर सीबीआई (CBI Probe) जांच की मांग की गई है.

दिशा सालियान की मौत को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि इसका सुशांत की मौत से भी संबंध हो सकता है. इसलिए इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में सीबीआई जांच होनी चाहिए. न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा हुआ था कि दिशा ने कुछ ही समय के लिए सुशांत का काम संभाला था. दिशा को लेकर खबर आई थी कि 8 जून को मुंबई के मलाड इलाके स्थित उनकी बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में उन्हें मृत पाया गया.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मेनेजर दिशा सालियान के परिवार से पूछताछ करेगी बिहार पुलिस

इसके बाद से ही भी दिशा और सुशांत की मौत के तार तोड़े जा रहे हैं और फैंस आरोप लगा रहे हैं कि जरूर इन दोनों ही लोगों की मौत का मामला एक दूसरे से जुड़ा हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).