Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी की बढ़ी मुसीबतें, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धात पिठानी की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं. एक्टर की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
Sushant Singh Rajput Death Case: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं. एक्टर की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस बात की जानकारी आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने दी है.
सुशांत के जीवन और बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी (NCB) लगातार कार्रवाई कर पेड़लर्स पर अपना शिकंजा कसती नजर आ रही है. हाल ही में एनसीबी ने सिद्धार्थ पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था जिसके बाद उससे लगातार पूछताछ की जा रही है.
#Maharashtra | Siddharth Pithani, late actor Sushant Singh Rajput's friend, has been sent to 14-day judicial custody, in connection with drugs case: Narcotics Control Bureau (NCB), Mumbai
— ANI (@ANI) June 4, 2021
इसी के साथ सुशांत सिंह राजपूत के यहां काम करने वाले नौकर और बॉडीगार्ड्स से भी लगातार पूछताछ की गई. आपको बता दें कि सुशांत को 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित उनके फ्लैट पर मृत पाया गया था. एक्टर के मौत को लेकर सीबीआई और एनसीबी की जांच अब भी जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2021 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

