Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती से आज होगी पूछताछ, NCB की टीम ने दिया समन
आज NCB की टीम रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी. जिसके लिए टीम रिया घर उन्हें समन देने पहुंची. जानकारी के मुताबिक टीम ने रिया को 10.30 बजे NCB के दफ्तर बुलाया है.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के संदिग्ध मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जांच शुरू कर दी है. जांच के तहत एजेंसी ने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) और घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा (Samuel Miranda) को पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया. जिसके बाद कोर्ट ने शौविक चक्रवर्ती और सैमुएल मिरांडा को 9 सितम्बर तक के लिए रिमांड में रखने का आदेश दिया है. ऐसे में आज NCB की टीम रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी. जिसके लिए टीम रिया घर उन्हें समन देने पहुंची. जानकारी के मुताबिक टीम ने रिया को 10.30 बजे NCB के दफ्तर बुलाया है. दरअसल NCB आज शौविक, मिरांडा और रिया तीनों को एक साथ बिठाकर पूछताछ करना चाहती है.
ऐसे में रविवार सुबह NCB की टीम रिया को समन देने के साथ उन्हें अपने साथ चलने की बात भी कही. रिपोर्ट के मुताबिक रिया ने थोड़ा समय मांग कर खुद पहुंचने की बात कही है.
#RheaChakraborty has been asked to join the investigation today itself. She has to appear before NCB today: Narcotics Control Bureau (NCB) https://t.co/TsenXdaqjT
— ANI (@ANI) September 6, 2020
आपको बता दे कि कल रिया के भाई को रिमांड में भेजे जाने का फैसले के बाद पिता ने इंद्रजीत चक्रवर्ती ने एक स्टेटमेंट जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के बाद अगली गिरफ्तारी मेरी बेटी रिया चक्रवर्ती की होगा.
इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपने स्टेटमेंट में लिखा कि मुबारक हो इंडिया, आपने मेरे बेटे को गिरफ्तार लिया. मुझे भरोसा है अगली गिरफ्तारी मेरी बेटी की होगी. आपने प्रभावी ढंग से एक मिडल क्लास परिवार को ध्वस्त कर दिया. जाहिर है न्याय के लिए सब कुछ उचित है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2020 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

