बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार पुलिस ने मुंबई में अंकिता लोखंडे का बयान किया दर्ज

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता लोखंडे ना केवल उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुई बल्कि उन्होंने एक्टर के परिवार से मुलाकात भी की थी.

सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार पुलिस ने मुंबई में अंकिता लोखंडे का बयान किया दर्ज
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे (Photo Credits: Instagram)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के केस में आए दिन नए नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां इस मामले की मुंबई पुलिस (Mumbai Police) जांच कर रही है. वहीं सुशांत के पिता केके सिंह (KK Singh) ने पटना पुलिस (Patna Police) में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea  Chakraborty) सहित 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. जिसके बाद बिहार पुलिस के कई अधिकारी मुंबई पहुंचे हैं और वो सुशांत संग रिया के तमाम कनेक्शन की जांच कर रहें हैं. ऐसे में अब जानकारी सामने आ रही हैं कि बिहार पुलिस के अधिकारीयों ने मुंबई में सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का बयान दर्ज किया है.

ANI की खबर के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के लिए मुंबई पहुंचे अधिकारीयों ने आज इस मामले में अंकिता लोखंडे का बयान दर्ज किया है.

आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे एक लंबे समय तक रिश्ते में रहे हैं.जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को खत्म कर दिया. हालांकि दोनों के बीच दोस्ती बनी रही.

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता लोखंडे ना केवल उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुई बल्कि उन्होंने एक्टर के परिवार से मुलाकात भी की थी. इतना ही नहीं अंकिता परिवार से मिलने पटना भी गई हुई थी. तो वहीं जब सुशांत के पिता ने रिया खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया तो अंकिता ने सोशल मीडिया पर सच जीतता है लिखकर पोस्ट किया था. जिसके बाद अब बिहार पुलिस ने अंकिता का बयान दर्ज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).