Photos: सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां पटना में की गई विसर्जित, परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियों को आज उनके होम टाउन पटना, बिहार में विसर्जित किया गया. इस दौरान उनके पिता और उनकी बहन वहां मौजूद थी जहां सभी रीति रिवाज का पालन करते हुए सुशांत को अंतिम बार विदाई दी गई.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की अस्थियों को आज उनके होम टाउन पटना, बिहार में विसर्जित किया गया. इस दौरान उनके पिता और उनकी बहन वहां मौजूद थी जहां सभी रीति रिवाज का पालन करते हुए सुशांत को अंतिम बार विदाई दी गई. मीडिया में आई लेटेस्ट फोटोज में देखा जा सकता है कि किस तरह से सुशांत के पिता अपने बेटे को खो देने के गम में डूबे हुए हैं.
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई फोटोज में देखा गया कि हाथ में अस्थियों का कलश लिए हुए सुशांत के पिता पूजा पाठ कर रहे हैं. इसी के साथ सुशांत की बहन उनका साथ देती नजर आईं.
Bihar: Family of actor #SushantSinghRajput immersed his ashes in river Ganga in Patna today. He died by suicide at his residence in Mumbai's Bandra on June 14. pic.twitter.com/Heo6wrrJIQ
— ANI (@ANI) June 18, 2020
गौरतलब है कि फेसबुक के जरिए सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने आज बताया था कि वो सकुशल अपने घर बिहार पहुंच गई हैं और सुशांत की अस्थियों को आज विसर्जित किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वें सुशांत को प्रेम और खुशियों के साथ विदा करें.
इधर मुंबई में सुशांत सुसाइड केस को लेकर छानबीन जारी है और आज मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को तलब किया था जिसके बाद वो अपना बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

