बॉलीवुड

Coronavirus: हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन ने फेस मास्क पहनकर शेयर की नई फोटो, कही ये मजेदार बात

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन सोशल मीडिया पर इन दिनों अपने फैंस को काफी एंटरटेन कर रही हैं. आए दिन अपने नए फोटोज और वीडियोज से सनी अपने चाहनेवालों से इंटरैक्ट करती रहती हैं.

Coronavirus: हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन ने फेस मास्क पहनकर शेयर की नई फोटो, कही ये मजेदार बात
सनी लियोन (Photo Credits: Instagram)

Coronavirus in India: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) सोशल मीडिया पर इन दिनों अपने फैंस को काफी एंटरटेन कर रही हैं. आए दिन अपने नए फोटोज और वीडियोज से सनी अपने चाहनेवालों से इंटरैक्ट करती रहती हैं. अब सनी ने इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है जिसमें वो फेस मास्क पहनी हुई नजर आ रही हैं. ब्लैक टॉप, जीन्स और चश्मा चश्मा लगाई हुई सनी अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं.

सनी ने फेस मास्क के साथ अपनी फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "ये नई जिंदगी..ब्लाह."उनकी इस फोटो को ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं और लोग इसकी चर्चा भी कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच सनी लियोनी ने पति और बच्चों के साथ मिलकर बनाई ये खास पेंटिंग, वीडियो किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

This new life....blah

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

गौरतलब है कि सनी भी लॉकडाउन के चलते अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद हैं. मुंबई में सभी फिल्म, टीवी शोज और वेब शोज की शूटिंग का काम बंद पड़ा है और इसके चलते ज्यादातर सेलिब्रिटीज अपने घर पर ही मौजूद हैं.

इस दौरान सनी वीडियो कॉल्स के जरिए अपने दोस्तों के साथ जुड़ रही हैं और साथ ही मजेदार डांस सेशन्स भी आयोजित कर रही हैं जिसके कई सारे वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किये हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).