बॉलीवुड

Suniel Shetty ने 'Dhadkan' स्टाइल में Shilpa Shetty को दी जन्मदिन की बधाई, एक्ट्रेस का जवाब पढ़कर नहीं होगा यकीन!

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बीते मंगलवार को अपना 46वां जन्मदिन मनाया. एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके तमान फैंस और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई संदेश भेजा. बॉलीवुड से भी उनके यार-दोस्तों ने उनके स्पेशल दिन पर उन्हें बधाई.

Suniel Shetty ने 'Dhadkan' स्टाइल में Shilpa Shetty को दी जन्मदिन की बधाई, एक्ट्रेस का जवाब पढ़कर नहीं होगा यकीन!
सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी (Photo Credits: Facebook)

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने बीते मंगलवार को अपना 46वां जन्मदिन मनाया. एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके तमाम फैंस और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई संदेश भेजा. बॉलीवुड से भी उनके यार-दोस्तों ने उनके स्पेशल दिन पर उन्हें बधाई. शिल्पा की फिल्म 'धड़कन' (Dhadkan) के को-स्टार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने उनके जन्मदिन पर बेहद अलग अंदाज में विश किया.

सुनील ने 'धड़कन' से अपने किरदार के अंदाज में शिल्पा को जन्मदिन को बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा, "तुम मुझे भूल जाओ ये हो नही सकता, में तुम्हारा birthday भूल जाऊं, ये तो कभी नहीं हो सकता अंजलि. शिल्पा शेट्टी तुम्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई."

इसपर शिल्पा ने भी अपने 'देव' (सुनील शेट्टी) को अपने अंजलि के किरदार में जवाब देते हुए लिखा, "उफ्फ देव, तुम्हारा बहुत बहुत धन्यवाद." बता दें कि 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'धड़कन' में शिल्पा शेट्टी के साथ अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी लीड रोल में थे. इस लव ट्रायंगल बेस्ड फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत और हिट साबित हुई थी.

बात करें शिल्पा शेट्टी के 46वें जन्मदिन की तो एक्ट्रेस ने अपने परिवार, दोस्तों और फैंस से मिले अपार प्रेम के लिए उनका धन्यवाद करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो अपना जन्मदिन मनाती हुई नजर आईं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2021 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).