सुनील शेट्टी ने Amitabh Bachchan से पहली मुलाकात का सुनाया किस्सा और करने लगे तुलना, बिग बी ने लगाईं डांट
सुनील शेट्टी अमिताभ बच्चन को बताते है कि दोनों की पहली मुलाकात फिल्म डॉन के सेट पर हुई थी. तब सुनील शेट्टी काफी यंग थे. उनके साथ कई सारे लड़के थे. क्रू उन्हें अमिताभ से मिलने नहीं दे रहा था.
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति 13 (BKC 13) में इस बार खास मेहमान बनकर पहुंचे सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ. दोनों ने शो में जमकर मस्ती और और मजाक किया. शुक्रवार को ये एपिसोड टेलीकास्ट कर दिया गया. जिसमें ये दोनों अमिताभ बच्चन संग कई पुरानी यादों को ताजा करते दिखाई दे रहें हैं. इस दौरान सुनील शेट्टी ने अमिताभ बच्चन संग पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया. इसके साथ ही उनकी तुलना भगवान से कर दी. जिसके बाद बिग बी ने उन्हें बीच में रोक दिया.
शो में देखा गया कि सुनील शेट्टी अमिताभ बच्चन को बताते है कि दोनों की पहली मुलाकात फिल्म डॉन के सेट पर हुई थी. तब सुनील शेट्टी काफी यंग थे. उनके साथ कई सारे लड़के थे. क्रू उन्हें अमिताभ से मिलने नहीं दे रहा था. जिसके बाद अमिताभ ने क्रू उन्हें रोकने से मना क्या और सभी लड़कों से मिलने लगे. सुनील शेट्टी ने बताया कि हम 8-10 लड़के थे जो आपसे आकर मिले थे. जिसके बाद जाते जाते आपने मुझे अपना फोन नंबर भी दिया था. इतना सुनते ही बिग बी पूछते हैं कि फिर तुमने मुझे फोन क्यों नहीं किया? जिस पर सुनील शेट्टी कहते है कि भगवान से बात तो कोई वैसे नहीं कर सकता. जिस पर अमिताभ उन्हें तुरंत रोक देते हैं और कहते है कि ऐसे बात नहीं करते हैं.
Dada aur Anna ne bataayein kisse, AB sir se apni pehli mulakat ke! Dekhiye yeh haseen palon ko #ShaandaarShukravaar mein aaj raat 9 baje sirf #KBC13 mein, sony par. #ShaandaarShukravaar @SrBachchan @bindasbhidu @SunielVShetty pic.twitter.com/vpJRXF7xNh
— sonytv (@SonyTV) September 24, 2021
जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी खुद से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है. उन्होंने बताया कि एक फैन ने अपना नंबर उन्हें देकर रिक्वेस्ट की थी वो उन्हें फोन करें. अमिताभ ने जब फैन का हाल चाल पूछने के लिए फोन किया तो सामने वाले ने कहा कि जा ना क्यों खिंचाई कर रहा है. जबकि नंबर उसी फैन का था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2021 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

