Sui Dhaaga: पहले ही दिन इन 5 हिट फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ देगी वरुण और अनुष्का की यह फिल्म
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' आज बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. लंबे समय से दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे.
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' आज बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. लंबे समय से दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे. फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था. साथ ही फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. वरुण और अनुष्का ने भी इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करेगी. ऐसे में रिलीज होने से पहले हम आपको यह बताएंगे कि यह फिल्म पहले दिन की कमाई के मामले में इस साल रिलीज हुई किन फिल्मों को पीछे छोड़ सकती हैं.
1. स्त्री
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था. पहले दिन इस फिल्म ने तकरीबन 6.82 करोड़ कमाए थे. वरुण और अनुष्का की 'सुई धागा' स्त्री के फर्स्ट डे कलेक्शन को आसानी से पीछे छोड़ देगी.
2. बत्ती गुल मीटर चालू
शाहिद कपूर की इस फिल्म ने उम्मीद से काफी कम कमाई थी. 'बत्ती गुल मीटर चालू' ने पहले दिन 6.76 करोड़ कमाए थे. कमाई के मामले में सुई धागा इस फिल्म को भी पीछे छोड़ सकती है.
3. धड़क
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म ने पहले दिन 8.71 करोड़ की कमाई की थी. वरुण और अनुष्का की फिल्म पहले दिन इस फिल्म से ज्यादा रुपये कमाने में सफल हो सकती है.
4. वीरे दी वेडिंग.
करीना कपूर और सोनम कपूर की इस फिल्म ने पहले दिन 10.70 करोड़ कमाए थे. लेकिन जिस तरह सुई धागा को प्रमोट किया गया है, वह वीरे दी वेडिंग के रिकॉर्ड को भी आसानी से तोड़ सकती है.
5.राजी
आलिया भट्ट और विक्की कौशल की 'राजी' ने पहले दिन 7.53 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 'सुई धागा' के बज़ को देखते हुए ऐसा लगता है कि 'राजी' भी इस फिल्म के सामने नहीं टिक पाएगी.
लेटेस्टली के साथ बने रहे क्योंकि कुछ देर में ही हम फिल्म 'सुई धागा' का रिव्यू आपके लिए पेश करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2018 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

