Shah Rukh Khan की बेटी सुहाना खान ने फिर दिखाया अपना ग्लैमरस लुक, Viral हुई फोटो
सुहाना ने अभी इंडस्ट्री में एंट्री नहीं किया है लेकिन उससे पहले ही उनकी लोगों के बीच अच्छी खासी फैन फॉलोविंग देखने मिल रही है. सुहाना भी अपने फैंस को निराश नहीं करती और आए दिन अपने ग्लैमरस अंदाज़ दिखाते रहती हैं.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की तरह उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भी बॉलीवुड में अपने नाम को सातवें आसमान पर ले जाना चाहती हैं. जिसके लिए वो अभी से पढ़ाई कर रही है. सुहाना फिल्म मेकिंग की स्टडी के न्यूयॉर्क गई है. लेकिन अब उन्होंने वहां से एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखने के बाद फैंस बेहद ही एक्साईटेड हो गए हैं. दरअसल सुहाना ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो बेहद ही कमाल की लग रही हैं. उनका ग्लैमरस लुक मजेदार है. जिसे देखकर फैंस का उत्साहित होना लाजमी है. हालांकि इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है ‘आखिरी दिन’. अब सुहाना ने किस बात के लिए आखिरी दिन शब्द का इस्तेमाल किया है ये साफ नहीं हो पाया है. लेकिन उनका ये लुक तेजी वायरल हो रहा है.
आपको बता दे कि सुहाना ने अभी इंडस्ट्री में एंट्री नहीं किया है लेकिन उससे पहले ही उनकी लोगों के बीच अच्छी खासी फैन फॉलोविंग देखने मिल रही है. सुहाना भी अपने फैंस को निराश नहीं करती और आए दिन अपने ग्लैमरस अंदाज़ दिखाते रहती हैं. आप भी देखिए सुहाना की ये फोटो. जिसमें वो वाईट कलर के टॉप और ब्लू डेनिम में दिखाई दे रही हैं.

वैसे सुहाना खान बॉलीवुड में कब तक डेब्यू करेंगी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन शाहरुख खान के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेहद ही बेकरार हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

