बॉलीवुड

Aryan Khan को मिली बेल तो खुशी से झूम उठी सुहाना खान, सोशल मीडिया पर फैमिली की खास फोटो की शेयर

आर्यन खान को राहत मिलने के बाद परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है. क्योंकि शाहरुख और गौरी पिछले 26 दिनों से जिस मन्नत को मानकर बैठे थे वो आखिरकार अब पूरी जो हो गई है. ऐसे में अब शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने भी एक लंबे अंतराल के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

Aryan Khan को मिली बेल तो खुशी से झूम उठी सुहाना खान, सोशल मीडिया पर फैमिली की खास फोटो की शेयर
सुहाना खान (Photo Credits: Instagram)

ड्रग्स इस मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने जमानत दे दी है. गुरूवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट को राहत दी है. हालांकि अभी तक आदेश की कॉपी पूरी नहीं हो पाई है ऐसे में आर्यन खान आज या कल तक जेल में ही रहना पड़ेगा. आर्यन खान को राहत मिलने के बाद परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है. क्योंकि शाहरुख और गौरी पिछले 26 दिनों से जिस मन्नत को मानकर बैठे थे वो आखिरकार अब पूरी जो हो गई है. ऐसे में अब शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने भी एक लंबे अंतराल के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

ये फोटो आर्यन और सुहाना के बचपन की है. जिसमें शाहरुख अपने बच्चों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. परिवार के इस कीमती फोटो को सुहाना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं. इस ब्लैक एंड वाईट फोटो को शेयर करने के साथ सुहाना ने आई लव यू लिखा है. सुहाना के इस पोस्ट पर तमाम फैमिली फ्रेंड्स भी प्यार लुटाते दिखाई दे रहें हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

आपको बता दे कि जैसे ही अदालत ने आर्यन की बेल पर फैसला सुनाते हुए उनके रिहाई के आदेश दिया, बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी खुशी से झूम उठे. उन्होंने भी सोशल मीडिया पर अदालत के इस फैसले का स्वागत किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2021 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).