बॉलीवुड

Suhana Khan Photo: न्यूयॉर्क में दोस्तों के साथ जमकर पार्टी कर रही हैं सुहाना खान, लेटेस्ट फोटो है सबूत

सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं. ऐसे में सुहाना आए दिन दोस्तों के साथ नई नई तस्वीरें शेयर करते रहती हैं. अब इस स्टारकिड ने एक बार फिर बेहद ही ग्लैमरस फोटो शेयर की है. जहां वो दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखाई दे रही हैं.

Suhana Khan Photo: न्यूयॉर्क में दोस्तों के साथ जमकर पार्टी कर रही हैं सुहाना खान, लेटेस्ट फोटो है सबूत
सुहाना खान (Image Credit: Instagram)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) अपने पिता की तरह बेहद ही फेमस हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोविंग इस बात का सबूत है. सुहाना की तस्वीरों पर तमाम फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं. तो वहीं सुहाना भी फैंस के साथ खूब तस्वीरें शेयर करते रहती हैं. सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं. ऐसे में सुहाना आए दिन दोस्तों के साथ नई नई तस्वीरें शेयर करते रहती हैं. अब इस स्टारकिड ने एक बार फिर बेहद ही ग्लैमरस फोटो शेयर की है. जहां वो दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखाई दे रही हैं.

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में दोस्तों के साथ फोटो शेयर की है. जिसमे वो ब्लैक लेदर की पेंट और उससे मैचिंग टीशर्ट पहने दिखाई दे रही हैं. जहां वो दोस्तों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. आप भी देखिए सुहाना की लेटेस्ट फोटो को.

सुहाना खान दोस्तों के साथ पार्टी करती आई नजर (Image Credit: Instagram)

शाहरुख खान की तरह सुहाना भी बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती हैं. हालांकि शाहरुख ने पहले ही साफ कर रखा है कि फिल्मों में डेब्यू से पहले उन्हें पढ़ाई खत्म करनी होगी. ऐसे में सुहाना कब तक बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी ये अभी साफ़ नहीं हो पाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2021 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).