बॉलीवुड

Suhana Khan ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल, चमकते सूरज के साथ दिखाई अपनी खूबसूरती

सुहाना भी सोशल मीडिया पर आए दिन नई नई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहती हैं. जिसे फैंस बेहद ही पसंद करते हैं. कभी दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए तो कभी हॉट ड्रेस में सुहाना की तस्वीरें आए दिन ट्रेंड में रहती हैं.

Suhana Khan ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल, चमकते सूरज के साथ दिखाई अपनी खूबसूरती
सुहाना खान (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कि जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं. उनकी फिल्में रिलीज हो या ना हो लेकिन लोगों पर उनका एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. तो वही शाहरुख खान की तरह ही उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भी सोशल मीडिया पर आए दिन छाए रहती हैं. लोगों के बीच उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. तो वहीं सुहाना भी सोशल मीडिया पर आए दिन नई नई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहती हैं. जिसे फैंस बेहद ही पसंद करते हैं. कभी दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए तो कभी हॉट ड्रेस में सुहाना की तस्वीरें आए दिन ट्रेंड में रहती हैं.

ऐसे में सुहाना खान ने एक बार फिर अपने फैंस को अपना ग्लैमरस अवतार दिखाया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में बेहद सिजलिंग फोटो शेयर की है. इस फोटो में सुहाना ब्लैक कलर का गाउन पहने नजर आ रही है और उनके पीछे का सनसेट देखते ही बन रहा है. कैमरे पर पोज देती सुहाना बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

सुहाना खान (Image Credit: Instagram)

आपको बता दें कि सुहाना खान भी अपने पिता शाहरुख की तरह बॉलीवुड में करियर बनाना चाहती हैं. जिसके लिए वह काफी दिनों से मेहनत भी कर रही हैं. एक्टिंग को निखारने के लिए वह इन दिनों अमेरिका में कोर्स कर रही हैं. हालांकि बॉलीवुड में वह कब तक डेब्यू करेंगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन फैंस को तो अभी से सुहाना की अदाएं पसंद आ रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).