बेटी सुहाना के 18वें जन्मदिन पर पिता शाहरुख ने कुछ इस अंदाज में किया Wish
22 मई को शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपना 18वां जन्मदिन मनाया. इस शुभ अवसर पर शाहरुख ने अपनी बेटी के लिए सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज पोस्ट किया
22 मई को शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपना 18वां जन्मदिन मनाया. इस शुभ अवसर पर शाहरुख ने अपनी बेटी के लिए सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज पोस्ट किया. उन्होंने सुहाना की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की और लिखा कि , "सभी बेटियों की तरह, मैं हमेशा से जानता था कि तुम उड़ने के लिए ही बनी हो. अब तुम वो सब काम लीगली कर सकती हो जो तुम 16 की उम्र से करती आई हो. लव यू."
Like all daughters, I knew you were always meant for flying...and now u can also legally do what u have been doing since u were 16...!! Love u. pic.twitter.com/9ZRytlZDN2
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 22, 2018
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने भी अपनी बेटी की एक तस्वीर अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की और बताया कि वह सुहाना के लिए एक पार्टी का आयोजन कर रही हैं.
मीडिया की नजरें हमेशा सुहाना खान पर बनी रहती हैं. आए दिन उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. सुहाना खान फैन्स के बीच भी काफी पॉपुलर है. उनके सोशल मीडिया पर भी लाखों फॉलोअर्स हैं. सुहाना भी अपने पिता की तरह अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती हैं. वैसे अगर वह शाहरुख खान जितनी बड़ी स्टार बनती है तो एक बात तो साफ जाहिर है कि उन्हें स्टारडम वाली लाइफ जीने में किसी भी प्रकार की कोई मुश्किल का सामना नही करना पड़ेगा क्योंकि अभी से ही उनको लाइमलाइट में रहने की आदत है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2018 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

