संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के पिता सुबोध चक्रवर्ती का 86 की उम्र में हुआ निधन
विख्यात संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के पिता सुबोध चक्रवर्ती का रविवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, वह पार्किंसन और अल्जाइमर से पीड़ित थे. पीछले दो साल से वे इस बीमारी से लड़ रहे थे. वे तीन महीने से अस्पताल में अपना इलाज कर रह रहे थे.
विख्यात संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती (Pritam Chakraborty) के पिता सुबोध चक्रवर्ती (Subodh Chakraborty) का रविवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, वह पार्किंसन और अल्जाइमर से पीड़ित थे. पीछले दो साल से वे इस बीमारी से लड़ रहे थे. वे तीन महीने से अस्पताल में अपना इलाज कर रह रहे थे.
मुंबई मिरर को एक सूत्र ने बताया, "प्रीतम के पिता पार्किं सन और अल्जाइमर से पीड़ित थे. उनका इलाज कोकिलाबेन हॉस्पिटल में चल रहा था. लेकिन पीछला इलाज शुरू करने से पहले ही कोमा में चले गए थे. आख़िरकार उन्होंने कल रविवार को अपनी अंतिम सांस ली.
प्रीतम अपनी मां और बहन के साथ अस्पताल में अंतिम समय तक मौजूद रहे." उनका अंतिम संस्कार कथित तौर पर रविवार को महाराष्ट्र के अंबोली में परिवार और करीबी सदस्यों की उपस्थिति में किया गया.
वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रीतम आगामी फिल्म, कबीर खान की '83' और अयान मुखर्जी की 'ब्रम्हास्त्र' जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी अवाज देंगे।
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

