VIDEO : रोंगटे खड़े कर देगा श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' का यह टीजर
बुधवार को श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' का टीजर रिलीज कर दिया गया. यह एक हॉरर फिल्म है और जब आप इस टीजर को देखेंगे तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे
बुधवार को श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' का टीजर रिलीज कर दिया गया. यह एक हॉरर फिल्म है और जब आप इस टीजर को देखेंगे तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. टीजर की शुरुआत इस संदेश के साथ होती है, "यह फिल्म एक बेतुकी सच्ची घटना पर आधारित है." वीडियो में एक रेगिस्तानी कस्बा दिखाया गया है जिसकी दीवारों पर लिखा गया है, "ओ स्त्री, कल आना." वीडियो में इस्तेमाल किया गया बैकग्राउंड स्कोर भी आपको डराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने इस टीजर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया.
श्रद्धा ने ट्वीट कर लिखा कि, "31 अगस्त को रात के अंधेरे में कोई तुम्हे ढूंढने आ रहा है. देखो कौन है." इसके अलावा श्रद्धा ने फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया. पोस्टर शेयर करते वक्त श्रद्धा ने लिखा कि, "इस 31 अगस्त को मर्द को दर्द होगा. स्त्री आ रही है."
31st August, raat ke andhere mein koi tumhe dhoondne aa raha hai. Dekho kaun hai. #OStree31stAugKoAana @MaddockFilms #DineshVijan @RajkummarRao #PankajTripathi @amarkaushik #RajAndDk @rajndk @krishdk pic.twitter.com/SbGfhw8uW7— Shraddha (@ShraddhaKapoor) June 6, 2018
Iss 31 August, Mard ko dard hoga. Stree aa rahi hai! #OStree31stAugKoAana@MaddockFilms #DineshVijan @RajkummarRao #PankajTripathi @amarkaushik #RajAndDk @rajndk @krishdk pic.twitter.com/DLt5u2J2xL— Shraddha (@ShraddhaKapoor) June 6, 2018
आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. दिनेश विजान, राज और डीके ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. 'स्त्री' में पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में है. यह फिल्म 31 अगस्त, 2018 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2018 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

